एक्सप्लोरर

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दिल्ली में खरीदी दो जमीन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

Zomato: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ ने दिल्ली में दो लैंड डील की है. ये डील करोड़ों में की गई हैं...

Zomato CEO Deepinder Goyal: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Zomato CEO  Deepinder Goyal)  ने दिल्ली में दो बड़े भूखंड का सौदा किया है. दीपिंदर गोयल ने दिल्ली के महरौली इलाके में कुल 5 एकड़ की जमीन खरीदी है. ये दोनों डील साल 2023 में पूरी की गईं, जिनेके लिए पूरे 79 करोड़ रुपये चुकाए गए हैं. जोमैटो के सीईओ ने इस लैंड डील के लिए कुल 5.24 करोड़ रुपये बतौर स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है.

कब हुई डील?

मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दीपिंदर गोयल ने पहले जमीन का सौदा 28 मार्च 2023 को किया था. रिपोर्ट के मुताबिक लक्जलॉन बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में उन्होंने 2.5 एकड़ की जमीन खरीदी है. यह पूरा सौदा 29 करोड़ रुपये में हुआ है जिसके लिए बतौर स्टांप ड्यूटी 1.74 करोड़ रुपये चुकाए गए हैं. 

इसके अलावा दूसरी लैंड डील 1 सितंबर 2023 को पूरी की गई है, जिसमें जोमैटो के सीईओ ने रवि कपूर नाम के व्यक्ति से 2.53 एकड़ की जमीन 50 करोड़ रुपये में खरीदी है. ये दोनों जमीन दिल्ली के छतरपुर इलाके के डेरा मंडी गांव में स्थित हैं. 50 करोड़ रुपये की दूसरी जमीन के लिए 3.50 करोड़ रुपये बतौर स्टांप ड्यूटी दी गई है. हालांकि इन दोनों जमीन सौदे पर जोमैटो ने किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

दिल्ली-NCR इलाके में हुए कई बड़े लैंड डील्स

पिछले कुछ महीनों में देश के कई जाने माने व्यक्तियों और बिजनेसमैन ने राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में कई महंगी प्रॉपर्टी डील की है. Ease My Trip के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम के इलाके में 99.34 करोड़ रुपये की कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है. 

इसके अलावा Lenskart के मालिक पीयूष बंसल ने दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक नीति बाग इलाके में 18 करोड़ रुपये में एक शानदार घर खरीदा है. वहीं MakeMyTrip ग्रुप के सीईओ राजेश मागो ने गुरुग्राम में स्थित DLF Magnolias में 32.60 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है. 

ये भी पढ़ें-

PM Suryoday Yojana: छत पर सोलर पैनल स्कीम से लोगों को होगी 18 हजार करोड़ की बचत, बड़ी संख्या में मिलेंगे रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget