एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा कांग्रेस से मिलाएंगे 'हाथ'? सियासी गलियारे में चर्चा तेज

Gopal Kanda News: हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा, सिरसा से 2 बार विधायक और पूर्व मंत्री हैं. अब सवाल है कि वो NDA के साथ ही रहेंगे या पूर्व साथी कांग्रेस के साथ जाएंगे

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछने लगी है. प्रदेश में हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेस का उत्साह बढ़ा हुआ है तो वहीं, बीजेपी अपने खराब प्रदर्शन पर मंथन कर रही है. इस बीच हरियाणा लोकहित पार्टी के संस्थापक और सिरसा के विधायक गोपाल कांडा की भूमिका भी इस चुनाव में अहम हो सकती है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली में हरियाणा बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ कांडा की मुलाकात ने अफवाहों को और हवा दे दी है. इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान दिया कि एनडीए एक साथ आगे बढ़ेगा और सिरसा की सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा.

हालांकि कांडा अपनी पार्टी के अकेले विधायक हैं और पहले से ही एनडीए का हिस्सा हैं, लेकिन बीजेपी 90 विधानसभा सीटों पर खामियों को दूर करने की कोशिश कर रही है. हाल के लोकसभा चुनावों में जहां बीजेपी और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिलीं, वहीं इंडिया ब्लॉक 90 विधानसभा क्षेत्रों में 46 पर आगे रहा. बीजेपी को केवल 44 विधानसभा क्षेत्रों पर बढ़त मिली.

2014 में हरियाणा लोकहित पार्टी की स्थापना करने वाले कांडा, सिरसा से दो बार विधायक और हरियाणा के पूर्व मंत्री हैं. धर्मेंद्र प्रधान के साथ उन्होंने क्या चर्चा की और क्या बीजेपी के साथ विलय की योजना है, इस पर चुप्पी साधते हुए कांडा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब भी चीजें स्पष्ट होंगी हम आपको बताएंगे. फिलहाल मामला गोपनीय है.''

लोकसभा चुनाव से पहले कांडा ने बीजेपी से अपनी पार्टी के लिए 10-12 विधानसभा सीटें मांगी थीं. मई में उन्होंने कहा था, ''बीजेपी ने 25 वर्षों से अधिक समय से सिरसा में कोई विधानसभा सीट नहीं जीती है. सीटों से समझौता कर वे लगातार तीसरी बार सरकार बना सकते हैं.''

कांडा ने कहा था कि अगर बीजेपी के साथ बात नहीं बनी तो उनकी पार्टी राज्य में हिसार और सिरसा समेत कम से कम 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी कांडा को दो-तीन सीटों से अधिक देने के लिए राजी नहीं है. 

एक नेता के मुताबिक, अगर बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो कांडा अपने भाई के साथ कांग्रेस में भी जाने को तैयार हो सकते हैं. ऐसा अगर होता है तो कांडा के लिए ये पहली बार नहीं होगा. 2009 के विधानसभा चुनावों के बाद, जब कांग्रेस बहुमत से पीछे रह गई थी, तब सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने गोपाल से समर्थन मांगा था. गोपाल ने तब गृह राज्य मंत्री से कम पर समझौता नहीं किया था.

ये भी पढ़ें: Haryana: ग्रुप-सी के लिए अग्निवीरों को नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा, हर साल मिलेगी सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget