एक्सप्लोरर

Amarinder Singh Joins BJP: बीजेपी में शामिल होने के बाद अमरिंदर सिंह ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं पंजाब के लिए लड़ूंगा

Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh, BJP में शामिल हो गए है. पूर्व सीएम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं.

Amarinder Singh joins BJP: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) आज सोमवार को दिल्ली में बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए. इसके साथ ही कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भी बीजेपी में विलय किया. बीजेपी में शामिल होने के कैप्टन अमरिंद सिंह की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है. पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं. अब देश के हितों की देखभाल करने वाली पार्टी में शामिल होने का समय आ गया है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम ने कहा पंजाब भारत का सीमावरती राज्य है उसको लेकर अपनी चुनौतियां हैं. पाकिस्तान से सीमा सटी हुई है और और मैंने पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों को बिगड़ते देखा है. इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लगातार चर्चा कर रहा था. हाल ही में ड्रोन का खतरा भी बढ़ा है इसके साथ ही पंजाब में ड्रग का जाल भी फैला है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हमारे सेना को मजबूत नहीं किया गया, जब एक एंटनी रक्षा मंत्री थे तो रक्षा सौदे नहीं हुए. मेरा काम है पंजाब के लिए लड़ाई लड़ना और मैं पंजाब के लिए लड़ाई लड़ूंगा. इस दौरान जब सवाल पूछा गया की महारानी परनीत कौर अभी भी कांग्रेस में है तो अमरिंदर सिंह ने कहा कि कोई जरूरी नहीं कि जो पति करे पत्नी भी वही करें.

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. पंजाब के पूर्व सीएम के बीजेपी में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा हमारा मानना है कि देश के सही सोच वाले लोगों को एक होना चाहिए. पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य को सावधानी से संभाला जाना चाहिए. सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से पहले राजनीति नहीं रखी.

बीजेपी सबसे पहले राष्ट्र और दूसरे नंबर पर पार्टी- नरेंद्र सिंह तोमर

वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें हमेशा गर्व से कहा जाता रहा है कि सबसे पहले राष्ट्र और दूसरे नंबर पर पार्टी. इस सिद्धांत को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमेशा अपने जीवन में अपनाया. इसी का परिणाम है कि आज हम सब लोग साथ-साथ हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह जी का बीजेपी में आना, इसके मायने हैं कि पंजाब में शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं. उनके आने से भारतीय जनता पार्टी का ताकत बढ़ेगी और पंजाब में विकास के लिए ऐतिहासिक कदम होगा.

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की तैयारी में पंजाब सरकार, CM मान ने दी जानकारी

Punjab Politics: सुखबीर बादल का भगवंत मान पर बड़ा आरोप, बोले- पंजाबियों को किया शर्मिंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget