एक्सप्लोरर

Punjab: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री सिंगला पर कसता शिकंजा, पटियाला और संगरूर के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

Patiala News: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कांग्रेसी मंत्री विजय इंद्र सिंगला की मुश्किलें और बढ़ सकती है. विजिलेंस की टीमें मंगलवार को उनके पटियाला और संगरूर आवास पर जांच के लिए पहुंची.

Punjab News: पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री विजय इंद्र सिंगला पर विजिलेंस का शिकंजा कसता जा रहा है. मंगलवार को विजिलेंस की टीमें सिंगला के पटियाला और संगरूर आवास पर पहुंची. सिंगला पर आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है. वहीं पहले संगरूर में सिंगला से 21 मार्च को विजिलेंस ने पूछताछ की थी. सिंगला पर पंजाब सरकार को 5 करोड़ से बड़े टेंडरों में घोटाला किए जाने और आय से अधिक संपत्ति का शक है. मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद फिलहाल सिंगला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

विजिलेंस ने आमदनी का मांगा रिकॉर्ड
विजिलेंस की टीम की तरफ से सिंगला से आय से अधिक संपत्ति की पड़ताल के दौरान सिंगला से आमदनी का स्त्रोत पूछा गया है. उनसे आमदनी का रिकॉर्ड भी मांगा गया है. विजिलेंस टीम लगातार सिंगला द्वारा पिछले समय के दौरान खर्च, खरीद-फरोख्त किए गए रिकॉर्ड को जांचने में लगी हुई है.

विजिलेंस के जांच के घेरे में पंजाब के 5 पूर्व मंत्री
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से पंजाब के पूर्व मंत्रियों पर जांच चल रही है. जिसमें विजय इंद्र सिंगला के अलावा, साधू सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजीयां,सुंदर शाम अरोड़ा और भारत भूषण आशु शामिल है. 

मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की भी बढ़ी मुश्किलें
बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें फिर बढ़ने वाली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ जांच तेज कर दी है. इसकी कड़ी में अरोड़ा की उनकी प्रॉपर्टी की पैमाइश की गई. विजिलेंस ब्यूरो की टेक्निकल टीम ने अरोड़ा से 3 घंटे तक पूछताछ की. अरोड़ा मंगलवार सुबह 10 बजे अपने वकीलों सहित सेक्टर-68 में विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे थे. आपको बता दें कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने और इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाले में जमानत पर चल रहे है. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति बने डॉ. राजीव सूद, 5 सालों तक रहे थे राष्ट्रपति के यूरो सलाहकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget