एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll: थम गया चुनाव प्रचार, स्कूल- कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, कल होगा मतदान, मतगणना 13 मई को

Election Campaign Stopped: सोमवार शाम 6 बजे से जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए हो रहा चुनाव प्रचार थम गया है. अब 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मतगणना की जाएगी.

Punjab News:  जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम 6 बजे के बाद थम गया है. स्पीकरों, रैलियों और रोड शो के माध्यम से किए जा रहे प्रचार पर अब रोक लग गई है. अब सिर्फ 4 लोगों के साथ ही डोर टू डोर प्रचार किया जा सकता है. 10 मई यानि कल बुधवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है. मतदान करने के लिए 13 तरफ के किसी भी आईडी प्रूफ का इस्तेमाल किया जा सकता है. चुनाव आयोग ने इसके लिए जानकारी दी है.  

9-10 मई को स्कूलों- कॉलेजों की छुट्टी
जालंधर लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए 9 और 10 मई को स्कूलों- कॉलेजों की छुट्टी की घोषणा की गई है. इसके अलावा 9 और 10 मई को स्कूल और कॉलेजों में होने वाली थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया हैं. 10 मई को मतदान करने के लिए पूरे जिले में छुट्टी की घोषणा की गई है. इसके अलावा सोमवार शाम 6 बजे से शराब बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया. चुनाव को देखते हुए ही 9 और 10 मई को भी ड्राई डे घोषित किया गया है. इसके अलावा 13 मई को मतगणना वाले दिन  भी ड्राई डे घोषित किया गया है. 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उपचुनाव को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पुलिस नाके लगाए गए है. बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. पुलिस हर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है. 

एग्जिट पोल पर लगाई रोक
जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर किसी भी तरह के एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है. डीसी ने आदेश दिया है कि इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया किसी भी तरह का एक्जिट पोल नहीं चला सकती है. 10 मई को शाम साढ़े 6 बजे तक एक्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया गया है.

यह भी पढे़ें: Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में फिर तेवर दिखाने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 40, IMD ने हीट वेव का अलर्ट किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget