एक्सप्लोरर

Haryana Politics: क्या हरियाणा में BJP के साथ फिर से गठबंधन करेगी JJP? दुष्यंत चौटाला ने साफ किया रुख

Dushyant Chautala News: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में JJP को भी किसानों के गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ा. फीडबैक के आधार पर गठबंधन पर फैसला लेंगे.

Dushyant Chautala On Alliance: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन को लेकर सवालों का जवाब दिया. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में जेजेपी की हार बीजेपी के साथ हमारे गठबंधन के कारण हुई. 

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चौटाला से पूछा गया कि बीजेपी के साथ पहले के गठबंधन से उनकी पार्टी को कितना फायदा या नुकसान हुआ? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''हाल के लोकसभा नतीजों से पता चला है कि बीजेपी को जो झेलना पड़ा, वही हमें भी झेलना पड़ा.''

किसानों के गुस्से का खामियाजा JJP को भी भुगतना पड़ा-चौटाला

उन्होंने आगे स्वीकार करते हुए कहा, ''उनकी जेजेपी को भी किसानों के गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ा. पार्टी अगले कुछ हफ्तों में अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगेगी और उसके आधार पर विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के अलावा किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करने पर फैसला करेगी''. बीजेपी के साथ किसी भी तरह के समझौते से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं यह स्पष्ट कर सकता हूं कि भविष्य में बीजेपी के साथ जाने का कोई मतलब नहीं है. चुनाव के बाद भी हमारा बीजेपी के साथ कोई रिश्ता नहीं रहेगा.''

विधानसभा चुनाव पर जेजेपी का फोकस- दुष्यंत चौटाला

राज्य में विधानसभा चुनावों के बारे में दुष्यंत चौटाला ने कहा, ''जेजेपी फीडबैक लेने और संगठन के पुनर्निर्माण के लिए 5 जुलाई से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेगी. हमारा ध्यान अपने संगठन को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करने पर है.'' एक सवाल के जवाब में, चौटाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं. 

सैनी सरकार अल्पमत में- दुष्यंत चौटाला

हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर, जेजेपी नेता ने मांग की कि राज्य में एक पूर्णकालिक गृह मंत्री होना चाहिए. एक अन्य सवाल पर, उन्होंने दोहराया कि पिछले महीने तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा अपना समर्थन वापस लेने के बाद सैनी सरकार अल्पमत में है. उन्होंने कहा कि जेजेपी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर उनसे शक्ति परीक्षण कराने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें:

Rajya Sabha Election: दुष्यंत चौटाला का बड़ा ऐलान, कांग्रेस को समर्थन देन को तैयार, रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget