एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा की लाश बनी 'पहेली', हत्या के नौ दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Divya Pahuja Murder Case News: दिव्या पाहुजा की हत्या में पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. मामले में नजफगढ़ की मेघा नाम की एक युवती को भी गिरफ्तार किया है.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाडौली की महिला मित्र रही दिव्या पाहुजा की हत्या के बारे में पता चलने के 9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. गुरुग्राम पुलिस हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व पंजाब में खाक छान रही है. दिव्या के शव को जिस गाड़ी में डालकर ले जाने की बात कही गई, वह गाड़ी तो लुधियाना से बरामद हो चुकी है, लेकिन शव अभी तक पहेली बना हुआ है. पुलिस चारों राज्यों के नदी, नालों में शव की तलाश करने में जुटी है.

दिव्या पाहुजा की हत्या के मुख्य आरोपी अभिजीत ने 5 दिन के रिमांड के दौरान क्या-कुछ खुलासे किए, इस पर पुलिस कोई खास जवाब नहीं दे पा रही. मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में पत्रकार वार्ता जरूर की, लेकिन दिव्या के शव को लेकर अभी तक की जांच-पड़ताल से कुछ भी उपलब्धि हासिल नहीं हुई है.

तीन लोग पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
दिव्या पाहुजा की हत्या में पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. इस मामले में नजफगढ़ की मेघा नाम की एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है. मेघा हत्यारोपी अभिजीत की महिला मित्र है. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने उसे फोन करके बुलाया था. वारदात स्थल पर पहुंची मेघा ने मृतक दिव्या का मोबाइल फोन व आईडी कार्ड और सबूतों को नष्ट करने का काम किया था. पुलिस ने मेघा को दो दिन के रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान पुलिस मेघा से मृतक दिव्या का मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने का प्रयास करेगी.

पुलिस की लापरवाही पर भी उठ रहे हैं सवाल
दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस कर्मियों की लापरवाही बरते जाने को लेकर एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि जिस स्तर पर भी इस मामले में लापरवाही सामने आएगी, संबंधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. नौ दिन बाद भी शव बरामद न होने और बाकी बचे आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगने के सवाल पर एसीपी क्राइम ने कहा कि पुलिस लगी हुई है. उनका दावा है कि जल्द ही दिव्या का शव बरामद कर लिया जाएगा. मृतक दिव्या पाहुजा के परिजनों का दर्द गुरुग्राम पुलिस समझती है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: क्या पंजाब में कांग्रेस के साथ होगा AAP का गठबंधन? गोपाल राय ने साफ कर दी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget