एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Case: हरियाणा में नहर से बरामद हुआ पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव, 2 जनवरी को गुरुग्राम में हुई थी हत्या

Divya Pahuja Body: गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि दिव्या पाहुजा का शव टोहाना में भाखड़ा नहर की सहायक नहर से मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

Haryana: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा (Divya Pahuja) का शव शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से बरामद किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी है. कुछ दिन पहले पाहुजा की गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बलराज गिल से मिली जानकारी के आधार पर शव बरामद किया गया, उसे कोलकाता हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि गिल ने शव को ठिकाने लगाया था.

पुलिस ने बताया था कि पांच लोग पाहुजा को ‘होटल सिटी प्वाइंट’ ले गए और उन्होंने कमरा संख्या 111 में उसके सिर में इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह कथित तौर पर होटल मालिक अभिजीत सिंह (56) की ‘‘अश्लील तस्वीरों’’ के जरिए उसे ब्लैकमेल करके पैसे वसूल रही थी. गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि पाहुजा का शव टोहाना में भाखड़ा नहर की सहायक नहर से मिला है.

अभिजीत ने बलराज गिल को दी थी कार

वरुण कुमार दहिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. ‘होटल सिटी प्वाइंट’ के सीसीटीवी फुटेज में सिंह सहित अन्य आरोपी सफेद चादर में लिपटे कथित शव को लॉबी में घसीटते दिख रहे हैं. फुटेज में आरोपियों को दिव्या के शव को डिक्की में रखकर कार से होटल से भागते देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि अभिजीत सिंह ने होटल से करीब एक किलोमीटर दूर यह कार बलराज गिल (28) को सौंप दी थी. यह कार पंजाब के पटियाला में एक बस अड्डे पर लावारिस हालत में पाई गई थी.

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि गिल को बृहस्पतिवार को कोलकाता हवाई अड्डे से पकड़ा गया था और उसके द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस ने पाहुजा के शव का पता लगाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि गिल ने एक अन्य आरोपी रवि बंगा के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-अपराध) दहिया ने कहा कि बंगा को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पाहुजा गैंगस्टर संदीप गडोली के कथित फर्जी मुठभेड़ से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर थी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज, BJP-JJP के 24 नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget