एक्सप्लोरर

Haryana: दिल्ली के ACP के बेटे का शव हरियाणा में नहर से बरामद, पकड़ा गया मुख्य आरोपी, हुआ ये खुलासा

Delhi ACP Son Murder Case: दिल्ली के एसीपी के बेटे को हरियाणा की नहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया था. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद कई खुलासे हुए हैं.

Haryana News: दिल्ली पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के बेटे का शव बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी विकास भारद्वाज को भी गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है. एसीपी के बेटे को वित्तीय विवाद को लेकर उसके दो दोस्तों ने हरियाणा की एक नहर में कथित तौर पर धक्का दे दिया था. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने एक शादी से लौटते वक्त एसीपी के बेटे को नहर में धक्का दे दिया था.

आरोपियों में से एक तीस हजारी अदालत में एक वकील के साथ क्लर्क के तौर पर काम करता है. पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि 26 वर्षीय लक्ष्य चौहान अपने दो दोस्तों विकास भारद्वाज और अभिषेक के साथ सोमवार को हरियाणा के सोनीपत में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था. उसने बताया कि जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा, तो उसके पिता एसीपी यशपाल सिंह ने मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

यशपाल सिंह बाहरी-उत्तरी दिल्ली के एसीपी (अभियान) के रूप में तैनात हैं. पुलिस ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान कुछ गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसके बाद शिकायत को अपहरण की प्राथमिकी में बदल दिया गया. इस पूरी घटना का शुक्रवार को पर्दाफाश हुआ, जब नरेला में रहने वाले 19 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की गयी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी. पहले समयपुर बादली पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. 

उधार लिए पैसे नहीं लौटाए तो रची हत्या की साजिश
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘अभिषेक को शुक्रवार को पकड़ा गया और पूछताछ करने पर यह पता चला कि 22 जनवरी (सोमवार) की दोपहर को वकील के कर्मचारी ने उससे संपर्क किया और भिवानी में एक शादी समारोह में उसके साथ चलने को कहा. विकास ने अभिषेक को बताया था कि तीस हजारी अदालत में कानून की प्रैक्टिस करने वाले लक्ष्य ने उससे पैसे उधार लिए थे और जब उसने लक्ष्य से पैसे लौटाने के लिए कहा तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद दोनों ने लक्ष्य को खत्म करने की साजिश रची और उसे हरियाणा की मुनक नहर में धक्का देने का फैसला किया.

लक्ष्य को नहर में धक्का देकर फरार हुए आरोपी

डीसीपी ने कहा, ‘‘वे सोमवार दोपहर को मुकरबा चौक से चले जहां लक्ष्य एक कार में अभिषेक से मिला. अभिषेक कार में लक्ष्य के साथ बैठा था और बाद में विकास भी उनके साथ आ गया. दिल्ली लौटते वक्त इस अपराध को अंजाम दिया गया. डीसीपी ने कहा, ‘‘देर रात तक वे भिवानी में एक शादी समारोह में पहुंचे और देर रात 12 बजे वहां से रवाना हुए. वे पानीपत में रुके, जहां तीनों थोड़ा आराम करने के लिए कार से बाहर निकले. रवि कुमार सिंह ने कहा कि इस मौके का फायदा उठाते हुए अभिषेक और विकास ने लक्ष्य को कथित तौर पर नहर में धक्का दे दिया और कार में बैठकर फरार हो गए.

विकास ने बाद में अभिषेक को नरेला में उतार दिया और फिर खुद भाग गया. डीसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास को रविवार को गिरफ्तार किया गया और अपराध में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में समालखा के समीप नहर से शव बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि अभिषेक को गिरफ्तार करने के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. 

यह भी पढ़ें: Punjab-Haryana Weather Today: पंजाब-हरियाणा में धूप की दस्तक से सर्दी से थोड़ी राहत, अब होगी झमाझम बारिश, 2 दिन येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget