एक्सप्लोरर

'सीएम सैनी ने भाषण में गिनाएं कांग्रेस के काम, अधिकारी सस्पेंड,' कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड़्डा का दावा

Deepender Hooda News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी सरकार को जनता सस्पेंड करेगी जो 10 वर्षों के बाद भी ज़िलों में हुड्डा सरकार के कार्यों को अपना गिनवा रही है.

Deepender Hooda Attack On BJP: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी हमले शुरु हो गए हैं. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सैनी सरकार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कामों को अपना गिनवा रही है.

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''सीएम नायब जी ने फतेहाबाद में पढ़ दिया गलत भाषण, 10 साल के काम गिनवाए, जिनमें से 7 कांग्रेस काल में शुरू हुए थे, अधिकारी सस्पेंड!''

उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा, ''ऐसी सरकार को जनता सस्पेंड करेगी जो 10 वर्षों के बाद भी ज़िलों में हुड्डा सरकार के कार्यों को अपना गिनवाकर कह रही हो कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया!''

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इससे पहले भी शुक्रवार (26 जुलाई) को ही बीजेपी सरकार पर हमला बोला. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के कई कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय बजट में राज्य की सरकार की कथित उपेक्षा को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी को इसी तरह नजरअंदाज करेंगे.

रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि बजट में हरियाणा के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है और सदन में इस मुद्दे को उठाने पर राज्य के पार्टी सहयोगियों को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने निशाना बनाया. उन्होंने कहा, ''सिंह ने उनसे इस पर ध्यान केंद्रित करने को कहा कि बजट में देश के लिए क्या है, न कि हरियाणा के लिए. 

हुड्डा ने सवाल करते हुए पूछा, ''क्या हरियाणा देश का हिस्सा नहीं है? सरकार को हमारे द्वारा राज्य की मांग करने पर भी आपत्ति है. मैं उन्हें बता दूं कि लोग चुनाव में बीजेपी को उसी तरह नजरअंदाज करेंगे जैसे बजट में राज्य को नजरअंदाज किया गया है. हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने की उम्मीद है. लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और बीजेपी को 5-5 सीटों पर जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें:

क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे जयंत चौधरी? विपक्ष के बड़े नेता से कर ली मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget