एक्सप्लोरर

Punjab Crime News: कांग्रेसी सांसद को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कहा- अमृतपाल के खिलाफ बोले तो होगा दादा जैसा हाल

Ludhiana News: लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, उनका कहना है कि उन्हें विदेशी नंबर से फोन कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को दावा किया है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. सांसद बिट्टू का कहना है कि धमकी देने वाले शख्स ने उनसे कहा कि अगर अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद नहीं किया तो तुम्हें भी तुम्हारे दादा की तरह उड़ा दिया जाएगा. दरअसल, तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते है जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी.

व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से आई कॉल
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि उन्हें किसी विदेशी नंबर से कॉल कर धमकी दी गई है. इस समय सांसद बिट्टू छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में शामिल होने के लिए गए हुए है. सांसद बिट्टू ने कहा कि कॉल करने वाले आरोपी ने उनसे कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद कर दे, वरना गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा. आरोपी ने खुद को वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल का साथी बताया. लुधियाना में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतनाम सिंह भुल्लर ने कहा कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को मिली धमकी की उन्हें शिकायत मिली है, जिसपर जांच की जा रही है.

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख है अमृतपाल सिंह
आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में सड़क हादसे में वारिस पंजाब दे संगठन प्रमुख अभिनेता दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उसके बाद अमृतपाल सिंह दुबई से लौटा और संगठन का प्रमुख बना. वही बीते गुरुवार को अमृतपाल सिंह अपने साथी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान की रिहाई के लिए प्रदर्शन करते हुए अपने समर्थकों के साथ अजनाला थाना परिसर में घुस गया था, उनके समर्थकों के पास बंदूकें और तलवारें भी थी. इस दौरान अमृतपाल के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे. वही लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: Haryana & Punjab Weather Today: तेज धूप से चढ़ रहा है पारा, बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानिए कब होगी बारिश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget