एक्सप्लोरर

Haryana Politics: किरण चौधरी का खट्टर सरकार पर निशाना, कहा- 'सबका साथ-सबका विकास नारा देने से काम नहीं हो जाता'

Kiran Choudhary News: कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि बीजेपी जब से सत्ता में आई है वंचित वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है. सबसे ज्यादा भेदभाव तो BC-A और BC-B श्रेणी के लोगों के साथ किया जा रहा है.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी ने एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सबका साथ, सबका विकास, का महज नारा देने भर से सारा काम नहीं हो जाता. सबके विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है. बीजेपी सरकार चंद नारों तक सिमट कर रह गई है, जनता पीछे छूट गई है. सबसे ज्यादा भेदभाव तो BC-A और BC-B श्रेणी के लोगों के साथ किया जा रहा है. 

किरण चौधरी ने आगे कहा कि नौकरियों में उनका हक उन्हें क्यों नहीं दिया जा रहा? सरकार मौन साधकर बैठ गई है पर जनता चुप नहीं रहेगी.

‘हम जातीय जनगणना करवाना चाहते हैं’
वहीं किरण चौधरी ने एक और पोस्ट में लिखा कि बीजेपी जब से सत्ता में आई है, वंचित वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है. इसलिए, हम जातीय जनगणना करवाना चाहते हैं. ये सरकार झूठे आंकड़ों का खेल करके पिछड़े, दलित और शोषितों का हक मार रही है. जातीय जनगणना वो माध्यम है, जिससे दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. किसकी-कितनी हिस्सेदारी है, इसे सरकार छुपाना चाहती है और जातीय जनगणना का विरोध कर रही है. ये प्रपंच अब नहीं चलेगा, जनता जाग चुकी है.

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं किया जा रहा?
कांग्रेस नेता ने एक और पोस्ट में लिखा कि पिछड़े और वंचित वर्ग के हक देने की बात को खारिज कर देना सरकार के लिए कितना आसान है. एक बार उनसे पूछिए, जिन्हें इसका दंश झेलना पड़ता है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद हरियाणा में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं किया जा रहा? हरियाणा की म्युनिसिपल बॉडी में BC-B श्रेणी को आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा? क्लास-1 और गजटेड श्रेणी की नौकरियों में BC-A और BC-B श्रेणी को आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा.

किरण चौधरी ने कहा बजट सत्र में पूछे गए मेरे इन सवालों पर सीएम ने बिना किसी तर्क के 'ना' कह दिया. चुनावों में ये वर्ग भी इसी तरह इस सरकार को नकार देगा वो दिन दूर नहीं.

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस MLA मामन खान की बढ़ेंगी मुश्किलें, हरियाणा पुलिस ने UAPA के तहत लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget