एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चरणजीत सिंह चन्नी ने उठाए सवाल, जानें- क्या कुछ कहा?

Punjab News: कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने अवैध माइनिंग और महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने को लेकर सवाल उठाए.

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में पंजाब की हालत बदहाल है. कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है. गरीबों की कोई सुध लेने वाला नहीं है. कानून का मखौल उड़ाने वालों के आगे ‘आप’ के कर्ताधर्ता बेबस और लाचार नजर आते हैं.

चरणजीत सिंह चन्नी ने अवैध माइनिंग और महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आप सियासी मोर्चे पर कोई भी कदम अपने सियासी हित को ध्यान में रखते हुए उठाती है. सच्चाई तो यह है कि इस पार्टी को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है.

‘पंजाब की शराब नीति में घोटाले के लगाए आरोप’ 
कांग्रेस नेता ने पंजाब की शराब नीति में घोटाले के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा अपने चरम पर है. सरकार की ओर से नशा मुक्ति की दिशा में उठाए जा रहे कदम पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं. चन्नी ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश का हर वर्ग खुद को शोषित महसूस कर रहा है."

सिर्फ अपने राजनीतिक हितों से सरोकार- चन्नी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा इस सरकार को न ही किसानों के हितों से कोई सरोकार है और ना ही व्यापारियों के हितों से. इसे सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों से सरोकार है. ये लोग जनता से झूठे वादे कर सत्ता तक पहुंच जाते हैं और इसके बाद भूल जाते हैं, लेकिन शायद इन्हें यह नहीं पता कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है.

चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी फिसड्डी साबित हुई है. अभी तक एक भी मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में इस सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है. आज भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए हमारे सूबे के बच्चों को अपने घर-परिवार छोड़कर बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Ranjit Singh Murder Case: गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, डेरा मैनेजर रंजीत सिंह हत्याकांड में HC ने किया बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget