एक्सप्लोरर

Punjab Politics: CM भगवंत मान का सुनील जाखड़, सुखबीर सिंह बादल और राजा वडिंग को खुला चैलेंज, कहा- ‘रोज-रोज की किच के बजाय..

Chandigarh News: SYL मुद्दे को लेकर जहां पंजाब की तमाम विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी पर हमलावर है. वहीं सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस, बीजेपी, अकाली के अध्यक्षों को चुनौती दी है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश की बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़, अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को चुनौती दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा प्रधान जाखड़ जी, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग-प्रताप बाजवा जी को मेरा खुला निमंत्रण है कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय एक बार आएं और पंजाबियों व मीडिया के सामने बैठकर बात करें. 

‘पंजाब को अब तक किसने कैसे लूटा’
अकाली अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आगे लिखा कि पंजाब को अब तक किसने कैसे लूटा, भाई-भतीजे, साले-जीजे, मित्र-मुलाहजे, टोल-प्लाजे, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की बाणी, नहरों का पानी. सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें. आप अपने साथ कागज भी ला सकते हो पर मैं मुंह ज़ुबानी बोलूंगा. 1 नवंबर 'पंजाब दिवस' वाला दिन ठीक रहेगा, आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा. मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते.

SYL पर AAP पर हावी है विपक्षी पार्टियां
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान ऐसे समय में आया है जब SYL मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी की सरकार पर हावी है. दरअसल, एसवाईएल को लेकर बीजेपी लगातार AAP पर निशाना साध रही है. शनिवार को प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रेस काफ्रेंस कर सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा था कि AAP धोखे से लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेगी, मुद्दे को भटकाने की कोशिश करेगी लेकिन हमें ऐसा नहीं होने देना है. उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में बैठकर अपने राजनीतिक फायदे के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी के नेताओं के सीएम मान के आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया.

वहीं अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल SYL मुद्दे को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उनसे भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने का आग्रह कर चुके है. बादल ने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल के कहने पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा गया है. 

यह भी पढ़ें: Sanjay Singh Arrest: दिल्ली में संजय सिंह के परिवार से मिलेंगे CM भगवंत मान, केजरीवाल पहले ही कर चुके है मुलाकात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget