एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में वोटिंग के बीच CM अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

Punjab Lok Sabha Phase 7 Voting: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को वापस जेल चले जाएंगे. उससे पहले आज पंजाब में वोटिंग हो रही है. इस दौरान केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से बड़ी अपील की है.

Arvind Kejriwal on Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से बड़ी अपील की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लोकतंत्र के इस महापर्व में देश आज आख़िरी चरण में मतदान करेगा. आप सभी से निवेदन है भारी संख्या में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल ज़रूर करें. खुद भी वोट डालने जाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी साथ लेकर जाएं. तानाशाही हारेगी, लोकतंत्र जीतेगा."

कल जेल वापस जाएंगे केजरीवाल
अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वापस तिहाड़ जेल चले जाएंगे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से चुनाव प्रचार करने के लिए उन्हें 21 दिन की मोहलत दी गई थी. दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल को 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 10 मई को को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी. 2 जून को उनको हर हाल में सरेंडर करने के लिए कहा गया था.

‘कई बार मुझे तोड़ने और चुप कराने की कोशिश की’
जेल वापसी से पहले केजरीवाल ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके माता-पिता का भी ख्याल रखे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये लोग मुझे कब तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं. उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाएं मेरे प्राण चले जाएं तो भी गम मत करना. केजरीवाल ने जेल में खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. उन्होंने कई बार मुझे तोड़ने और चुप कराने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Phase 7 Voting Live: पंजाब-हिमाचल में मतदान जारी, राघव चड्ढा और जेपी नड्डा ने डाला वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget