एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी बोले, 'सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत कहां है, पाकिस्तानी नागिरकों को...'

Charanjit Singh Channi on Surgical strike: पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दावे किए गए. सबूत कहां है?

पहलगाम हमले पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का विवादित बयान सामने आया है. सांसद ने कहा कि उन्होंने (सरकार) ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दावे किए थे. सबूत कहां है? मैं तो पहले भी कहता आ रहा हूं और अभी भी कह रहा हूं कि सुबूत कहां है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने से उन्हें क्या मिला? अटारी सीमा पहले से ही सील है. सिंधु जल संधि को रोकना संभव नहीं है तो हमारे घाव कैसे भरेंगे?

किसी को पता नहीं चला- चन्नी

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद उन्होंने ये बयान दिया. उन्होंने कहा, "जब पहले अटैक हुआ था तो हमारे 40 आदमी मर गए...उस समय इलेक्शन था...आज तक मुझे तो पता नहीं चला कि कहां स्टाइक हुए हैं. कहां बंदे मारे गए थे उस समय. कहां वहां उस समय पाकिस्तान में हुआ था. हमारे देश में आकर कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की. कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखे सर्जिकल स्ट्राइक. किसी को पता नहीं चला." 

'कांग्रेस सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी'

बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पहलगाम पर कांग्रेस की ये दूसरी मीटिंग थी. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पहले कांग्रेस की तरफ से सरकार को आश्वासन दिया गया है कि इस विपदा की घड़ी में हम उनके साथ है. कांग्रेस पार्टी आतंकवाद को खत्म करने और देश की एकता और अखंडता के लिए सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है.

सरकार परिवारों को मुआवजा दे- चन्नी

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "जो 26 वहां लोग मारे गए हैं, उनको मीटिंग में श्रद्धांजलि दी गई. ये जो संकट आया है उसमें जो सुरक्षा की चूक है उनको देखने की जरूरत है. हमें चिंता है कि बार बार ऐसे वाकया हो रहे हैं. बहुत कीमती जाने गई हैं. जिनकी जान गई है, उनके परिवार को सरकार मुआवजा दे. उनके परिवार आगे कैसे बढ़ें इसका ध्यान रखने के लिए सरकार आगे आए."

सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े हो गए हैं- कांग्रेस सांसद

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज सरकार की जो क्षमता है उसपर सवाल खड़े हो गए हैं. देश में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. आज पूरा देश ये इंतजार कर रहा है कि कब पाकिस्तान जैसे देश के खिलाफ कब कार्रवाई होगी. इसलिए हम मांग करते हैं कि सरकार आगे बढ़े. पूरा देश आज सरकार की तरफ देख रहा है और सरकार के साथ है. सरकार उन लोगों पर कार्रवाई करे जिन्होंने आतंक फैलाया है. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget