एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खेला, बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला की जीत, जानें AAP-कांग्रेस का हाल

Chandigarh Mayor Election Result 2025: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में बड़ा खेल देखने को मिला है. आप और कांग्रेस के पार्षदों की क्रॉस वोटिंग की वजह से बीजेपी के उम्मीदवार को जीत मिली है.

Chandigarh Mayor Election 2025: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. मेयर चुनाव में बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला को जीत मिली है. चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है.

वहीं सीनियर डिप्टी मेयर सीट पर कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी जीते. उन्हें 19 वोट मिले, जबकि बीजेपी की बिमला दूबे को 17 वोट मिले.

मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को 19 वोट मिले, जो बहुमत का आंकड़ा है. कुल 36 वोट पड़े थे. बीजेपी के 16 पार्षद हैं, ऐसे में आप-कांग्रेस के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की. चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं. 

सदन में कुल 35 पार्षद थे, जबकि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी का भी एक वोट था. आप-कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद बीजेपी ने मेयर का चुनाव जीता है.

आप उम्मीदवार को मिले 17 वोट

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रेम लता को उम्मीदवार बनाया था. उनका मुकाबला हरप्रीत कौर बबला से था. प्रेम लता को 17 वोट मिले. 

परिणाम की घोषणा पीठासीन अधिकारी रमणीक सिंह बेदी ने की. चंडीगढ़ नगर निगम के असेंबली हॉल में गुरुवार (30 जनवरी) को सुबह 11:20 बजे से मतदान शुरू हुआ और दोपहर 12:19 बजे समाप्त हुआ था.

बता दें कि निष्पक्ष मेयर चुनाव के लिए आप नेता कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उन्होंने कहा था कि चुनाव साफ-सुथरे तरीके से हों, इसकी निगरानी के लिए हाई कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज को पर्यवेक्षक बनाया जाए.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जज जयश्री ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया. उनकी निगरानी में मेयर का चुनाव संपन्न हुआ है.

पिछली बार भी हुआ था काफी विवाद

बता दें कि पिछले साल भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था. तब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. 20 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के आचरण पर कड़ी टिप्पणी की थी और चुनाव परिणाम को पलट दिया था. अनिल मसीह ने आप-कांग्रेस के आठ वोट को रद्द कर दिया था, ऐसे में बीजेपी के उम्मीदवार की जीत हुई.

कोर्ट ने फैसले को पलट दिया. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया. कोर्ट ने माना कि कुलदीप कुमार को मिले 8 वोट गलत तरीके से अमान्य करार दिए गए थे.

Exclusive: 'लैला मजनू की तरह...', अरविंद केजरीवाल का बीजेपी और कांग्रेस पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget