एक्सप्लोरर

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक का दूसरा आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार, पंजाब को दहलाने की थी योजना

Chandigarh Grenade Blast Arrests: अमृतसर पुलिस के अनुसार विशाल मूल रूप से डेरा बाबा नानक क्षेत्र का रहने वाला है. वह एक अन्य आरोपी रोहन मसीह के साथ जम्मू-कश्मीर में बढ़ई का काम भी कर रहा था.

Chandigarh Grenade Attack: चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में चार दिन पहले (11 सितंबर) हो हुए ग्रेनेड अटैक के दूसरे आरोपी विशाल को भी पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. इस हमले का मकसद पूर्व पुलिस अधीक्षक की हत्या करना था. ग्रेनेड हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और कनाडा से उसके साथी हैप्पी पासिया ने रची थी. 

पं​जाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है. विशाल को केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर पंजाब पुलिस स्पेशल सेल अमृतसर की टीम ने गिरफ्तार किया है.

डेरा बाबा नानक का रहने वाला है विशाल 

अमृतसर पुलिस के अनुसार विशाल मूल रूप से डेरा बाबा नानक क्षेत्र का रहने वाला है. वह पिछले कुछ सालों से एक अन्य आरोपी रोहन मसीह के साथ जम्मू-कश्मीर में बढ़ई का काम भी कर रहा था. मसीह को पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर से ग्रेनेड अटैक के आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया था. वह अमृतसर के गांव पासिया का निवासी है. उसके पास से पुलिस ने नौ एमएम का पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया था.

पासिया ने पांच लाख देने का किया था वादा 

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी रोहन और विशाल को कथित तौर पर अमेरिका स्थित गैंगस्टर हैप्पी पासिया ने पांच लाख रुपये देने का वादा किया था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा की ओर से आतंकी मॉड्यूल संचालित करता है. बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन ने रोहन मसीह को हथगोले और हथियार मुहैया कराए थे, जिन्हें पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाया गया था. पंजाब के पुलिस अधिकारी के अनुसार, "हमले के बाद दोनों आरोपी अमृतसर जाने वाली बस में सवार हुए और बाद में अपने-अपने रास्ते चले गए." 

बता दें चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का आरोपी 11 सितंबर की शाम को दोनों आरोपी ऑटो-रिक्शा में सवार होकर चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में पूर्व एसपी के घर पर ग्रेनेट से हमला बोला था. हमलावरों को लगा था कि यह घर सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक जसकीरत सिंह चहल का है, जो दो साल पहले तकसेक्टर 10 के घर की पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था.

इसने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी

इस हमले के बाद अमेरिका स्थित खालिस्तानी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली है. उसी ने वित्तीय और रसद की व्यवस्था की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा और उसके गिरोह को 1986 की घटना के बाद चहल को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था.

जालंधर में हथियार के साथ अंकुश भाया गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, गोल्डी बरार से संबंधों का भी खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget