एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच के दौरान चंडीगढ़ में रहेगा आंशिक कर्फ्यू, DC ने लगाई ये पाबंदियां

ICC Cricket World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच के दौरान चंडीगढ़ में कई तरह की पाबंदिया लगाई गई है. डीसी विनय प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

Chandigarh News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर रविवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस दिन चंडीगढ़ में कुछ पाबंदिया लगाने का एलान किया गया है. चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की ओर से इस संबंध में शुक्रवार शाम को आदेश जारी किया गया है. इसके साथ रविवार के दिन चंडीगढ़ में आंशिक रूप से कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है. 

इन नियमों का करना होगा पालन
चंडीगढ़ के डीसी और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विनय प्रताप सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच के दौरान और मैच के बाद पटाखे चलाने पर बैन रहेगा. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि शहर के किसी भी हिस्से में ओपन में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच नहीं दिखाया जा सकता. इसपर पूर्ण रूप से पाबंदी रहने वाली है. इसके साथ ही कार में तेज आवाज में म्यूजिक, ढोल या ड्रम बजाने पर भी पाबंदी है. इन नियमों को  उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी
चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विनय प्रताप सिंह के आदेश के बाद चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. पुलिस एडवाइजरी के अनुसार, आम लोगों से इन आदेशों को मानने की अपील की गई है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस दिन रविवार की छुट्टी होने की वजह से शहर में किसी भी तरह का हंगामा या हुड़दंग ना हो जिसको देखते हुए पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: Punjab Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं 33 हजार के पार, सरकार की अपील नजरअंदाज कर खेतों में आग लगा रहे किसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget