एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस की जान खतरे में डालने का भी चलेगा केस

Waris Punjab De: बाबा बकाला साहिब कोर्ट में अमृतपाल सहित उसके 12 साथियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है. मामले को लेकर अगली सुनवाई अब 29 मई को होने वाली है.

Punjab News: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है. अमृतपाल सिंह सहित 12 सहयोगियों पर पुलिस की जान खतरे में डालने का केस चलाया जाएगा. पुलिस ने बाबा बकाला साहिब में बिक्रमजीत सिंह की अदालत में इन 12 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया है. इन आरोपियों पर धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 506 (जान से मारने की धमकी), 336 (जान को खतरे में डालना) और 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा) के तहत केस चलेगा.

29 मई को होगी अगली सुनवाई
पुलिस द्वारा अमृतपाल सहित 12 सहयोगियों के खिलाफ जो चालान पेश किया गया है अब उसपर 29 मई को अगली सुनवाई होनी है. आपको बता दें कि अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर 18 मार्च 2023 को केस दर्ज किया था. पुलिस की तरफ से जो चालाना बाबा बकाला साहिब की कोर्ट में पेश किया गया है कि उसमें अमृतपाल सिंह सहित पपलप्रीत और हरजीत सिंह के नाम शामिल है. ये सभी अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल एनएसए के तहत बंद है.

18 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था अमृतपाल
आपको बता दें कि 18 मार्च को जब खिलचियां थाने की पुलिस ने खालसा वहीर के दौरान अमृतपाल और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने गाड़ी को भगाते हुए पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया. इस दौरान कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे. पुलिस द्वारा पेश किए गए चालान में कहा गया है कि दर्शन सिंह, जगमोहन सिंह जग्गी, संधू ड्राइवर व पम्मा बाजखाना के एड्रेस पूरे नहीं हैं, उनकी जांच की जाएगी. इसके अलावा पुलिस ने हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने का हवाला दिया है. 

पूछताछ के लिए पहुंची था एनएसए की टीम
बीते 2 दिन पहले ही एनएसए के तहत गठित बोर्ड की टीम अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों से बातचीत के लिए डिब्रूगढ जेल पहुंची थी. एनएसए की टीम ने अमृतपाल और उसके साथियों के बयान दर्ज किए है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: HCS परीक्षा में दोबारा पूछे गए पिछले साल वाले 32 सवाल, परीक्षा रद्द करने की मांग, सुरजेवाला ने खट्टर सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget