एक्सप्लोरर

Haryana News: राम रहीम की पैरौल का पूरे हरियाणा में 'जश्न', इस तरह खुशियां मना रही डेरा की संगत

Jhajjar News: साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के आरोप में जेल काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 40 दिन पैरोल पर बाहर है. डेरा प्रमुख के आदेश पर उनके अनुयायी प्रदेशभर में सफाई अभियान चला रहे है.

Haryana News: प्रदेशभर में आज डेरा सच्चा सौदा का महा सफाई अभियान चलाया गया. हजारों लोगों ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की. संगत के इस सफाई अभियान में झज्जर जिले के पूर्व प्रत्याशी एवं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश के साथ- साथ मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल भी दिखाई दिए. इतना ही नहीं शहर के नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी भी इस अभियान का हिस्सा बने. यह पहली बार नहीं है जब डेरे से जुड़े कार्यक्रमों में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेता शामिल हो रहे हैं.

बीजेपी के कई बड़े नेता बन चुके है डेरे के कार्यक्रमों का हिस्सा

इससे पहले भी कई बार प्रदेश भर के कई बड़े नेता डेरे के कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुके हैं. इतना ही नहीं कई बड़े नेता तो गुरमीत राम रहीम के सामने नतमस्तक भी होते दिखाई दे चुके हैं. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए हुए हैं. डेरे से जुड़ी संगत इसलिए खुशियां मना रही है. डेरा सच्चा सौदा के इस महा सफाई अभियान में ना सिर्फ झज्जर की, बल्कि प्रदेशभर से संगत यहां पहुंची. साथ ही पंजाब और राजस्थान के अनुयाई भी इस महा सफाई अभियान का हिस्सा बने.

राम रहीम के अनुयायी मना रहे है खुशियां

डेरा संगत से जब इस सफाई अभियान के संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गुरमीत राम रहीम जेल से पैरोल पर बाहर आए हैं इसलिए वे सब खुशियां मना रहे हैं और बाबा के आदेश पर ही प्रदेश भर में आज सफाई अभियान चलाकर गंदगी साफ की गई है. अनुयायियों का कहना है कि वे बाबा के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं. बाबा ने उन्हें संदेश दिया है कि सबका भला करो, किसी को बुरा मत करो, सब से प्रेम करो और सब की सहायता करो. इसी रास्ते पर चलने के लिए अनुयाई बाबा से शक्ति भी मांग रहे हैं. 

राम रहीम को दी गई है 40 दिन की पैरोल 
हम आपको बता दें कि रोहतक की सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम अपनी सजा काट रहे हैं. मगर 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने पैरोल की अर्जी दाखिल की थी. जिसे मंजूर किया गया और गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई है. पैरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बनवारा आश्रम में रहेंगे. बागपत के बनवारा आश्रम पहुंचते ही गुरमीत राम रहीम ने अनुयायियों के लिए एक वीडियो भी जारी किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि वे यूपी पहुंच चुके हैं. इस बार हमें आपकी सेवा का मौका मिल रहा है. आप अपने अपने घरों में रहिए वहीं से दर्शन कीजिए. मुझे बहुत खुशी है कि शाह सतनाम महाराज जी के अवतार दिवस पर श्रद्धालुओं से मिलने का मौका मिल रहा है. संगत ने शहर के मेन चौक, चौराहों, गलियों में सफाई की. जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर को भी देखते ही देखते पूरी तरह से साफ कर दिया. हालांकि झज्जर में डेरा सच्चा सौदा के इस महा सफाई अभियान में बीजेपी नेता और नगर परिषद के चेयरमैन भी संगत के साथ नजर आए.

यह भी पढ़ें: Punjab: मोहल्ला क्लीनिक के प्रचार पर करोड़ो खर्च का आइडिया अधिकारी को नहीं आया रास, सवाल पूछे तो हुआ तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget