एक्सप्लोरर

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को भूपेंद्र हुड्डा ने बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण', कहा- 'वो हमेशा से...'

हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि आलाकमान को निर्णय लेना है कि हालिया घटनाक्रम के आलोक में आगे क्या करना उचित होगा. आजाद के निर्णय की बाबत पूछे जाने पर हुड्डा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देने को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जब कोई वरिष्ठ नेता इस प्रकार का कदम उठाता है तो पार्टी के संगठन पर असर पड़ता है. आजाद के निर्णय की बाबत पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे सिर्फ यही कहना है.” उन्होंने कहा, “वह (आजाद) हमेशा से कांग्रेसी रहे हैं.”

आजाद और हुड्डा “23 के समूह” के प्रमुख नेताओं में से हैं और कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय की आलोचना करते रहे हैं. इस समूह में आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी शामिल हैं जो ब्लॉक स्तर से लेकर कांग्रेस कार्यकारी समिति स्तर तक सही तरीके से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं. हुड्डा हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को इस पर निर्णय लेना है कि हालिया घटनाक्रम के आलोक में आगे क्या करना उचित होगा.

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सुनील जाखड़ की प्रतिक्रिया, कांग्रेस को दी ये नसीहत

गुलाम नबी आजाद ने पत्र लिखकर दिया इस्तीफा

हुड्डा ने कहा, “मैंने हाल में कहा था कि पार्टी आलाकमान को आजाद से बात करनी चाहिए और उनकी चिंताओं को दूर करना चाहिए.” कुछ दिन पहले ही आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया था जहां कुछ महीनों में ही चुनाव होने वाले हैं. शर्मा ने कहा था कि उनका अपमान किया गया इसलिए उनके पास और कोई चारा नहीं था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे के पत्र में गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर अनुभवहीन चाटुकारों को आगे किया गया है.

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कुलदीप बिश्नोई का बड़ा दावा, कहा- अगर बीजेपी कहेगी तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget