एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: SC के फैसले के बाद भगवंत मान बोले, 'BJP की गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब मिला'

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा.

,Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट फैसले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी की तरफ से सरेआम की गई गुंडागर्दी का उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है.

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मान ने एक्स पर लिखा, ''आख़िरकार सत्य की जीत हुई. चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं. पीठासीन अधिकारी द्वारा खारिज किए गए 8 वोटों को सही ठहराते हुए CJI ने AAP के कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया. लोकतंत्र की इस बड़ी जीत पर चंडीगढ़ वासियों को बहुत-बहुत बधाई.''

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आम आदमी पार्टी (आप) -कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को नया मेयर घोषित किया.

सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ 'कदाचार' के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया.  चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मसीह ने जानबूझकर आठ मतपत्रों को विरूपित करने का प्रयास किया.

बीजेपी के पार्षद की हुई थी जीत

बता दें कि बीजेपी के मनोज सोनकर ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने कुलदीप कुमार को हराया था. सोनकर को 16 और कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले थे. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ठीक पहले सोनकर ने रविवार को मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था.

मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने धांधली के आरोप लगाए. इसके बाद कुलदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. सुनवाई के दौरान सीजेआई ने वोटिंग प्रक्रिया का वीडियो देखने के बाद अधिकारी अनिल मसीह को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही शीर्ष अदालत ने गठबंधन के उम्मीदवार को मेयर घोषित किया.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बहाने CM केजरीवाल का बड़ा संकेत, कहा- 'अगर इंडिया गठबंधन में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget