एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: '4 जून को बिना AAP के नहीं बन पाएगी सरकार', पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा दावा

Delhi Lok Sabha Elections: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संकट के समय आप लोग पार्टी के साथ खड़े रहे हैं.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रिहाई के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी मौजूद थे. भगवंत मान ने कहा कि 4 जून की तैयारी कर लीजिए. 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना केंद्र में  सरकार नहीं बन पाएगी. आपका हिस्सा होगा केंद्र की सरकार में. यही दिन देखने के लिए हम बैठे थे.

भगवंत मान ने कहा, ''मैं एक बात कहना चाहता हूं कि 4 जून की तैयारी कर लो, क्योंकि चार जून को बिना आम आदमी पार्टी के देश में सरकार नहीं बनने वाली है. सरकार में आपकी हिस्सेदारी होगी. इसी का हमको इंतजार था. संकट के समय में जो वफादार होते हैं वे ऑर्गेनिक होते हैं और आप आर्गेनिक हैं.''

केजरीवाल आउट नहीं रिटाय़र्ड हर्ट हुए थे- सीएम मान
मान ने आगे कहा, ''अरविंद केजरीवाल कुछ घंटे पहले आए हैं और आते हुए कहा कि कहां- कहां कार्यक्रम में हैं. मैंने कहा कि मेरे साउथ और ईस्ट में रोडशो थे. वह आए और उन्होंने कहा कि मैं भी साथ में चलूंगा. जो लोग वहां रहते हैं उन्हें मेसेज दे दो कि आज अरविंद केजरीवाल एकबार फिर बैटिंग करने के लिए उसी पिच पर आ गए हैं. वह आउट नहीं हुए थे वह रिटायर्ड हुए थे. बैंटिंग से उन्हें दूर कर दिया गया था. 

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा, ''पहले तीन राउंड में मोदी जी को पता चल गया कि अबकी बार 400 पार नहीं बल्कि बेड़ा पार. जब भी किसी नेता ने भ्रम पाला कि मैं लोकतंत्र से बडा हूं तो लोगों ने अपनी ताक़त से उसको सबक़ सिखाया है. यहां से 100 मीटर दूर सन्नाटा छाया हुआ है. एक-दूसरे से पूछ रहे है कि अब क्या होगा? 20 दिन रह गए हैं अब ज़्यादा काम करना है.''

पीएम मोदी की डिक्शनरी में केवल 10-12 शब्द हैं - सीएम मान
पीएम मोदी पर तंज करते हुए पंजाब के सीएम ने कहा, ''हमने पंजाब में थर्मल प्लांट खरीदा है जबकि मोदी जी ने सबकुछ बेचा है. हम नाम की राजनीति नहीं करते बल्कि काम की राजनीति करते हैं. 10 साल बाद भी अगर किसी को मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांगनी पड़े तो यह शर्म की बात है. कोई काम गिना दो कि जो इन्होंने किया हो,  अस्पताल बनाया या स्कूल बनाया तो पूछ लो.'' मान ने आगे कहा, ''हिंदी में साढ़े छह लाख शब्द हैं. लेकिन पीएम मोदी के पास केवल 10-12 हैं. वह भी चुनाव के वक्त बोलते हैं. इस डिक्शनरी को बदलने की जरूरत है.'' 

य़े भी पढ़ें'140 करोड़ जनता से भीख मांगने आया हूं, मेरे देश को बचा लो', मंच से गरजे CM केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget