एक्सप्लोरर

Punjab New Minister: पंजाब सरकार में दो नए मंत्री, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिलाई शपथ, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

पंजाब की भगवंत मान नीत आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बुधवार को दो विधायकों -गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया.

Punjab News: पंजाब कैबिनेट के दो नये मंत्रीयो ने आज शपथ ली. विधायक बलकार सिंह व विधायक गुरमीत सिंह खुडीयां ने मंत्री पद की शपथ ली..चंडीगढ स्थित पंजाब राज भवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलायी.पंजाब सरकार के मंत्री व सीएम भगवंत मान इस दौरान मौजूद रहे.इसके अलावा राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा भी शपथ ग्रहण में पहुंचे. 

बलकार सिंह जालंधर में करतारपुर से विधायक हैं, जबकि खुडियां लांबी सीट से विधायक हैं.मान नीत कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं.

जानें- किसे मिला कौन सा विभाग
नए विधायकों के मंत्री पद शपथ लेने के बाद विभागों का बंटवारा भी नए सिरे से किया गया. गुरमीत सिंह मीत को जल, खनन, विज्ञान, खेल और जल और जमीन संरक्षण, कुलदीप सिंह धालीवाल को एनआरआई मामले और प्रशासनिक सुधार, लालजित सिंह भुल्लर को परिवहन और ग्रामीण विकास और पंचायत, बलकार सिंह को स्थानीय निकाय, संसदीय मामले और गुरमीत सिंह खुडियां को कृषि, पशु और खाद्य विभाग आवंटित किया गया है.

मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं खुडियां 
60 वर्षीय खुडियां मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं. उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को 11,396 मतों के अंतर से अपने गृह क्षेत्र से हराया था. 60 वर्षीय बलकार सिंह जालंधर में करतारपुर आरक्षित सीट से विधायक हैं. सिंह, एक पूर्व पुलिस अधिकारी, पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. सिंह पहली बार विधायक हैं.  

पंजाब में 14 महीने पुरानी मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह तीसरा कैबिनेट विस्तार है. इससे पहले जुलाई 2022 में, भगवंत मान सरकार ने अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया था, जिसमें पार्टी के पांच विधायक शामिल थे. इस जनवरी में फौजा सिंह सारारी के इस्तीफा देने के बाद अगले वर्ष, आप के वरिष्ठ नेता और पटियाला ग्रामीण विधायक डॉ. बलबीर सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी.

 

Punjab Cabinet Expansion: जानें- कौन हैं बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां, जिन्हें भगवंत मान सरकार में मिलेगी कैबिनेट बर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget