एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal की सिक्योरिटी में तैनात नहीं है पंजाब पुलिस के कमांडो, राज्य सरकार ने बयान जारी कर दी सफाई

Punjab News: अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी को लेकर बीजेपी सांसद की ओर से बड़ा दावा किया गया था. लेकिन पंजाब पुलिस ने बीजेपी सांसद के दावे को गलत बताया.

Punjab News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सिक्योरिटी में पंजाब पुलिस के अधिकारियों की तैनाती के दावे को पंजाब सरकार ने गलत बताया है. पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी में पंजाब पुलिस के कमांडो तैनात नहीं किए गए हैं. पंजाब पुलिस के एडीजीपी एके पांडे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी में पंजाब के कमांडो की तैनाती के दावे गलत हैं.

इससे पहले बीजेपी सांसद प्रवेश सिंह ने अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी में पंजाब पुलिस के कमांडो की तैनाती का दावा किया था. इसी दावे का जवाब देते हुए एके पांडे ने कहा, ''ट्विटर पर कुछ नेताओं की ओर से सिक्योरिटी को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं वो गलत हैं.''

प्रवेश वर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा, ''अब अरविंद केजरीवाल के पास कुल 190 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए हो गए हैं. जो कहता था कभी सुरक्षा नहीं लूंगा, वीआईपी कल्चर को ख़त्म करूंगा. पहले 80 दिल्ली पुलिस द्वारा थे जो उनको कम लग रहे थे अब 82 कमांडो पंजाब पुलिस द्वारा आ गए ,18 उनके घर के लिए, 10 परिवार की सुरक्षा के लिए.''

विपक्ष लगा रहा है गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने भी इस दावे को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने कहा, ''अगर अरविंद केजरीवाल की मेगा सिक्योरिटी में पंजाब पुलिस के कमांडो होने की न्यूज सही है तो भी यह आम आदमी पार्टी के लिए शर्म की बात है. आम आदमी पार्टी वीआईपी कल्चर खत्म करने का दावा करती है. लेकिन उसके दावे झूठे हैं.''

बता दें कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इन दिनों विपक्ष के निशाने पर हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बिजली फ्री करने के मुद्दे पर राज्य के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी. इसके बाद से ही विपक्ष अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में बैठकर पंजाब की सरकार चलाने का आरोप लगा रहा है. 

Navjot Kaur Sidhu का हुआ सफल ऑपरेशन, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया, सिद्धू ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget