एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के कारोबारियों को साधा, इंस्पेक्टर राज खत्म करने का वादा किया

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में कारोबारियों को साधने की कोशिश कर रही है. अरविंद केजरीवाल की ओर से एक और बड़ा वादा किया गया है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने राज्य के कारोबारियों को साधने की कोशिश की है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने वादा किया कि पंजाब में यदि उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो वह राज्य से इंस्पेक्टर राज खत्म कर देगी. केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार कारोबारियों को कारोबार अनुकूल माहौल प्रदान करेगी.

अरविंद केजरीवाल ने पिछली सरकारों द्वारा पुलिस के दुरूपयोगके जरिए दर्ज किये गये सभी फर्जी मामले खारिज करने और कारोबार को पुलिस एवं राजनीति से अलग करने का भी वादा किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''व्यापारियों का डर दूर करने के लिए हम इंस्पेक्टर राज, रेड राज खत्म करेंगे ताकि कारोबार को सुरक्षित माहौल मिले. जैसे हमने दिल्ली के व्यापारियों का दिल जीता है, उसी तरह हम आपका भी दिल जीतेंगे.''

आप संयोजक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेता राज्य के व्यापारियों को डरा-धमका रहे हैं और उनके विरूद्ध फर्जी मामले दर्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन 10 मार्च के बाद पंजाब में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. उन्होंने कहा, ''आप सरकार बनने के बाद यदि हमारा कोई विधायक या मंत्री किसी भी व्यापारी से शेयर मांगेगा तो हम उस नेता के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करेंगे.''

भगवंत मान ने भी किया वादा

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज पंजाब के सभी लोग अकाली एवं कांग्रेस के गुंडाराज से भयभीत हैं. आम आदमी पार्टी सरकार पर्चा राज खत्म करेगी.''

पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कारोबार को बढ़ाना देने का वादा किया. भगवंत मान ने कहा, ''आप सरकार व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेगी और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नयी योजनाएं लाएगी. हम कारोबार को पुलिस एवं राजनीति से बिल्कुल अलग कर देंगे. हम उद्योगों एवं कारोबारों के लिए सुरक्षित माहौल बनायेंगे तथा पंजाब से व्यापारियों का पलायन रोकेंगे''

Punjab Election 2022: कोविड 19 के बीच मतदान के लिए चुनाव आयोग ने की खास तैयारी, मुख्य चुनाव अधिकारी ने की अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget