एक्सप्लोरर

पंजाब पुलिस में शामिल युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, केजरीवाल ने गिनाईं AAP सरकार की उपलब्धियां

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 1200 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार ने 48 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है.

Arvind Kejriwal in Punjab: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में पंजाब पुलिस फोर्स में शामिल हुए 1200 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार ने बीते ढाई साल में बिना सिफारिश और रिश्वत के 48 हजार से ज्यादा पंजाब के युवाओं को सरकारी नौकरी दी है.

 पंजाब सरकार ने अब तक पंजाब पुलिस में 8 हजार से अधिक जवान भर्ती किए हैं. साथ ही अभी पंजाब पुलिस के अंदर दस हजार नए पदों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि पुलिस मुस्तैदी के साथ अपना काम कर सके. उन्होंने कहा कि आप सरकार बनने के बाद से पंजाब में कानून-व्यवस्था के तेजी से सुधार हुआ है. इस वजह से पंजाब में अब तक 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश शुरू हो गया है.

इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब युवाओं के चेहरे पर खुशी देखते हैं तो हमें भी अंदर से खुशी होती है. मुझे बताया गया है कि अभी 1200 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. जबसे हमारी सरकार बनी है, तब से ढाई साल में 8705 लोगों को पंजाब पुलिस में भर्ती दी जा चुकी है.

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार है इसलिए नहीं कह रहा हूं, लेकिन यह सच है कि पंजाब पुलिस देश की सबसे अनुशासित, सख्त और प्रतिष्ठित पुलिस बल है. उन्होंने पुलिस में नव नियुक्त युवाओं से कहा कि आप लोगों को खुश होना चाहिए और खुद को बधाई देनी चाहिए कि आप लोग इतनी शानदार पुलिस फोर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं. आपको आने वाले समय में अपने कामों, चरित्र, आचरण, शब्दों से पंजाब पुलिस का जो रुतबा है और पंजाब पुलिस का दुनियाभर, देशभर में जो इज्जत है, उसमें और चार चांद लगाने हैं.

कभी भी ऐसा काम मत करना कि पंजाब पुलिस की साख को थोड़ी सी भी आंच आए. आप लोगों को ईमानदारी से काम करना है ताकि पंजाब पुलिस की साख आपके जॉइन करने से और चार गुना बढ़े. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि ढाई साल में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, 48 हजार लोगों को अलग-अलग महकमों में नौकरियां मिल चुकी हैं, लेकिन किसी को भी एक रुपए की रिश्वत नहीं देनी पड़ी. किसी को भी सिफारिश नहीं करनी पड़ी.

उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब 2022 में हम चुनाव लड़े थे, उसके तुरंत पहले एक स्कैम हुआ था, जिसकी बहुत चर्चा हुई थी कि मंत्री के रिश्तेदारों को सिफारिश से नौकरी मिल गई. हमारे पूरे ढाई साल के अंदर कोई नहीं कह सकता है कि किसी को किसी मंत्री या अफसर की सिफारिश से नौकरी मिल गई. हम लोगों को इस बात का गर्व है कि किसी भी व्यक्ति को सिफारिश और रिश्वत से नौकरी नहीं मिली है. यही सपना लेकर हम लोग आए थे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे आने से पहले, 2022 से पहले हम लोग सुना करते थे कि बिना सिफारिश और रिश्वत के नौकरी मिलना नामुमकिन है.

केजरीवाल ने कहा कि इसी वजह से आम लड़के-लड़कियों के पास कोई चारा नहीं रह जाता था. उन्हें अपनी जमीनें बेचकर देश छोड़कर जाना पड़ता था. अब आपको इसलिए देश छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है कि आपको अवसर नहीं मिल रहे हैं. हमारी जिम्मेदारी है. आपने हमें इतना बड़ा जनादेश दिया है. 117 में से 92 सीट देकर हमें जिताया है, तो मैं जाहिर तौर पर मानता हूं कि पंजाब के लोगों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमारी सरकार उन उम्मीदों को पूरा करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है. धीरे-धीरे अब बदलाव भी आ रहा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के अंदर अब मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं. समाज के अंदर अगर कोई अच्छी चीज होती है तो उसका भी ढिंढोरा पीटना चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमने सरकार संभाली थी, पंजाब में कानून-व्यवस्था का बहुत बुरा हाल था. चारों तरफ गैंगस्टर्स का बोलबाला था.

चारों तरफ कानून-व्यवस्था की बहुत बुरी हालत थी. उस स्थिति में जब हमने नई-नई सरकार संभाली थी, तब हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती थी. उस चुनौती को हमने स्वीकार किया और हमें पंजाब के तीन करोड़ लोगों को मदद मिली, उनका सहयोग मिला.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget