एक्सप्लोरर

Amritpal Singh: जेल में बंद अमृतपाल सिंह नहीं ले सके लोकसभा सदस्य की शपथ, नामा पुकारा गया लेकिन...

Amritpal Singh News: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन भी नए सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अमृतपाल सिंह का भी नाम पुकार गया, लेकिन वह शपथ नहीं ले पाए.

Amritpal Singh Oath News: 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह मंगलवार (25 जून) को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ नहीं ले पाए. उनका नाम पुकारा गया, लेकिन वे संसद में मौजूद नहीं थे. अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. दरअसल, 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान नए सदस्यों का शपथ ग्रहण चल रहा है. सत्र के दूसरे दिन भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम था और नियम के तहत अमृतपाल सिंह का नाम भी लिया गया था. 

पंजाब के खडूर साहब सीट से लोकसभा सांसद निर्वाचित किए गए अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि हाल ही में उनके खिलाफ एनएसए की अवधि को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया था. इस वजह से वह जेल से बाहर नहीं आ पाए. उन्हें और उनके 9 साथियों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और सभी असम की जेल में बंद हैं.

बता दें कि लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद अमृतपाल के पिता ने उम्मीद जाहिर की थी कि अब उनका बेटा जेल से बाहर आ सकता है. हालांकि, यह संभव नहीं हो पाया.

बड़े अंतर से अमृतपाल ने प्रतिद्वंद्वी को दी थी मात
अमृतपाल के नौ साथियों- पापलप्रीत सिंह, दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला, भगवंत सिंह, हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह धालीवाल, गुरिंदर पाल सिंह और वरिंदर सिंह पर भी एनएसए लगाया गया है. अमृतपाल सिंह ने पर्चा तो भरा था लेकिन वह जेल में होने के कारण चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाए थे. हालांकि, बिना प्रचार किए ही उन्होंने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.9 लाख से अधिक वोटों से हरा दिया था. 

उधर, अमृतपाल सिंह और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थक की रिहाई की मांग करते हुए पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. अमृतपाल पर एनएसए की अवधि बढ़ाए जाने को उनके वकील ने गैरकानूनी बताया था.

ये भी पढ़ें- Haryana Crime: हरियाणा में पार्क में बैठे कपल की गोली मारकर हत्या, दो महीने पहले की थी लव मैरिज

.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget