एक्सप्लोरर

अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से दाखिल किया नामांकन, निर्दलीय लड़ेगा चुनाव

Amritpal Singh Nomination: अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल किया है. वो इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहा है. वो अभी NSA के तहत डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है.

Lok Sabha Elections 2024: 'वारिस दे पंजाब' चीफ अमृतपाल सिंह ने पंजाप की खडूर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. वो इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा. अमृतपाल सिंह अभी डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की ओर से दायर याचिका का निपटारा कर दिया. अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए सात दिनों की पेरोल की मांग की थी.

पंजाब सरकार ने कोर्ट को सूचित किया था कि यह निरर्थक है. अमृतपाल सिंह ने 9 मई को नामांकन फॉर्म और अन्य कागजी कार्रवाई के दो सेट भरा था और फिर हस्ताक्षर किया था.

इससे पहले उसने खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए 7 दिनों के लिए अस्थायी रिहाई की मांग करते हुए गुरुवार (9 मई) को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही मामला जस्टिस विनोद एस भारद्वाज की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया, पंजाब के डिप्टी एडवोकेट जनरल अर्जुन श्योराण ने हाईकोर्ट को बताया कि डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल अधीक्षक से प्राप्त टेलीफोनिक निर्देशों के आधार पर, “नामांकन फॉर्म और अन्य कागजी कार्रवाई के दो सेट” 9 मई, 2024 को बंदी की ओर से भरा गया और उस पर हस्ताक्षर भी किया गया.''

रिपोर्ट के मुताबिक डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल अधीक्षक प्रत्याशी के लिए हैंडबुक, 2023 सहित कानून के प्रावधानों के अनुसार बंदी को शपथ दिलाएंगे और शपथ की प्राप्ति के लिए प्रमाण पत्र जारी करेंगे और शपथ का मूल फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर खडूर साहिब, पंजाब को भेजेंगे. रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद बंदी द्वारा अनुरोध किए जाने पर शपथ दिलाई जाएगी.

इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह के हवाले से बताया था कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर यह चुनाव लड़ना संगत का फैसला है तो वह अपना फैसला बदल देंगे. बता दें कि अमृतपाल सिंह अभी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. 

ये भी पढ़ें:

राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन्स जारी, चुनाव प्रक्रिया तक करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget