एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट में रिहाई के लिए लगाई याचिका, जानिए क्या मिला जवाब?

बीती 23 अप्रैल को अमृतपाल की मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तारी की गई थी. वहीं उसके साथियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है. डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल और उसके साथियों ने रिहाई के लिए याचिका दायर की थी.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उसके साथियों भगवंत उर्फ बाजेके, गुरुमीत बुकानवाला, बसंत सिंह और कुलवंत रावके की तरफ से दायर की गई याचिका पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं. हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया कि जब एफआईआर दर्ज होने के बाद इन सभी को गिरफ्तार किया गया है तो गिरफ्तारी अवैध कैसे हो सकती है? आपको बता दें कि हाईकोर्ट में दायर इस याचिका में अमृतपाल और उसके साथियों की तरफ से कहा गया है कि उनकी गिरफ्तारी गलत है, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को रद्द करके उन्हें रिहा किया जाए.  

अजनाला हिंसा के बाद दर्ज हुई थी FIR

23 फरवरी को 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. अपने साथ तूफान सिंह को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला किया गया था. इस दौरान अमृतपाल के समर्थकों ने थाने पर तलवार और बंदूकें लहराई थी. अमृतपाल सिंह अपने साथ श्री गुरुग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ लेकर पहुंचा था, जिस वजह से पुलिस पीछे हट गई थी. थाने पर हमले के दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे. आपको बता दें कि 15 फरवरी की रात अजनाला में पहुंचे चमकौर साहिब के बरिंदर सिंह को कुछ लोगों अगवा कर उसके साथ मारपीट की थी, इस मामले में अमृतपाल सिंह सहित उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उसके साथ तूफान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. तूफान सिंह को छुड़ाने के लिए अमृतपाल ने अजनाला थाने पर प्रदर्शन किया था. 

36 दिन तक फरार रहा था अमृतपाल

अजनाला हिंसा के बाद पुलिस ने अमृतपाल और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कर ली थी. लेकिन जब पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो वो फरार हो गया. जिसके बाद करीब 36 दिन तक अमृतपाल पंजाब पुलिस को चकमा देता रहा. उसकी तलाश पूरे पंजाबभर से हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में छापेमारी की गई. फिर 23 अप्रैल 2023 को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया. 

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के 3 करोड़ लोगों को बीमारी से बचाने के सरकार ने बनाया ये प्लान, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget