एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के 3 करोड़ लोगों को बीमारी से बचाने के सरकार ने बनाया ये प्लान, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बड़ी बात

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य के 3 करोड़ लोगों को बीमारी से बचाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. साथ ही प्रदेश में 76 ‘आम आदमी क्लीनिक और खोले जाएंगे.

Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के तीन करोड़ लोगों में बीमारी का समय से पता लगाने के लिए उनका रक्तचाप, सुगर और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) की जांच करेगी. स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल की शुरुआत पटियाला से की जाएगी और करीब एक लाख लोगों की जांच की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पहल से सरकारी और निजी डॉक्टर जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कई लोगों को अपने रक्तचाप और शर्करा के स्तर का पता नहीं होता. उन्होंने बीमारियों का समय से पता लगाने पर जोर दिया. 

76 ‘आम आदमी क्लीनिक’ और खुलेंगे
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को संगरूर जिले में 76 ‘आम आदमी क्लीनिक’ का उद्घाटन करेंगे. इन्हें मिलकार राज्य में कुल ऐसी क्लीनिक की संख्या 659 हो जाएगी. उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में राज्य में 583 ‘आम आदमी क्लीनिक’ संचालित किए जा रहे हैं. इनमें से 403 गांवों में और 180 शहरों में हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अबतक इन क्लीनिक में 44 लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त इलाज कराया है और 30.25 करोड़ रुपये के 20 लाख से अधिक चिकित्सा जांच की गई है.

40 सरकारी अस्पतालों का उन्नयन करेगी सरकार
सीएम मान ने देश की 75वीं आजादी के उपलक्ष्य में पिछले साल 75 ऐसे क्लीनिक का उद्घाटन किया था. उन्होंने बताया कि ‘आम आदमी पार्टी’ (AAP) सरकार ने पिछले साल इन क्लीनिक की शुरुआत की थी. ऐसे में 76 नए क्लीनिक खुलने से पंजाब में ‘आम आदमी क्लीनिकों की संख्या  659 हो जाएंगी. स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि इन क्लीनिक में 80 तरह की दवाएं और 38 जांच की नि: शुल्क सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कुल 40 सरकारी अस्पतालों का उन्नयन करेगी, जिनमें 19 जिला अस्पताल, छह सब डिवीजन अस्पताल और 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Punjab: हरविंद्र मिंटी मामले में AAP विधायक की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने बॉन्ड रद्द करते हुए जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget