एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: हरसिमरत कौर बादल का निशाना, कहा- 'पंजाब में नए सिरे से हो चुनाव'

Amritpal Singh Case News: शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत बादल ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए.

Amritpal Singh News: शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब में आप सरकार की व्यवस्था नाकाम रही है. उन्होंने पंजाब को बचाने के लिए सरकार को भंग करने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की. उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके दिल्ली के समकक्ष अरविंद केजरीवाल दोनों को सीमावर्ती राज्य पंजाब में कानून- व्यवस्था की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया. 

हरसिमरत बादल ने कहा कि ये पूरी तरह नाकाम सरकार है. उन्होंने यह भी कहा कि मान और केजरीवाल पर पंजाब में कानून-व्यवस्था की 'गड़बड़ी' और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुए करीब एक साल हो गया है, उनके माता-पिता विधानसभा के बाहर बैठे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनसे मिल भी नहीं रहे हैं.

बादल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब सरकार की गिरफ्त में है, वह टीवी चैनलों को इंटरव्यू दे रहा है और कह रहा है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली गई है, उन्होंने मौका नहीं छोड़ा. यह जानकारी आप सरकार और उसके पदाधिकारियों की ओर से दी गई थी. इसलिए उनके खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाए. वे खुद हत्या के लिए जिम्मेदार हैं. शिरोमणि अकाली दल की नेता ने यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने मामले के सभी दोषियों को पकड़ा और बाद में उन्हें उस पंजाब पुलिस को सौंप दिया जो उसे उसकी प्रेमिका से मिलवा रहे थे और फिर वह पुलिस हिरासत से भाग गया.

पूछा- अजनाला कांड के दोषियों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई ?

यह दावा करते हुए कि पुलिस हिरासत में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई है, उन्होंने पंजाब में होने वाली घटनाओं के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया. बठिंडा की सांसद हरसिमरत बादल ने यह भी पूछा कि अजनाला में पंजाब पुलिस कर्मियों पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

बता दें कि वारिस पंजबा दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है. वारिस पंजाब दे संगठन के तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है.

ये भी पढ़ें :- Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, चाचा और ड्राइवर का सरेंडर, पांच पर NSA, जानें- अब तक क्या कुछ हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget