एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: NSA के तहत गिरफ्तार हुआ अमृतपाल सिंह, पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा

पंजाब पुलिस के आईजी सुख चैन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि अमृतपाल को आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रोडेवाला गांव से गिरफ्तार किया गया है.

Amritpal Singh Arrested: 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत की गई है. पंजाब पुलिस के आईजी सुख चैन गिल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये जानकारी साझा की है. आईजी गिल ने बताया कि, ' खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि अमृतपाल सिंह रोडेवाला गांव में स्थित गुरुद्वारे में छिपा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुरुद्वारे को चारो तरफ से घेर लिया. मर्यादा के अधीन पुलिस गुरुद्वारे के अंदर नहीं गई. अमृतपाल ने खुद को घिरा देख खुद बाहर आकर सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर पुलिस को गिरफ्तारी दी.'

माहौल खराब करने वालों को चेतावनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईजी सुख चैन गिल ने पंजाब के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की. उन्होंने चेताते हुए कहा कि असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश ना करें. किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने की जरूरत नहीं है. पंजाब पुलिस के द्वारा ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गिल ने साफ किया कि पंजाब में अभी कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई अशंका नहीं है. लेकिन अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की गई तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी को पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करने पर बख्शा नहीं जाएगा.

डिब्रूगढ़ जेल में रहेगा अमृतपाल सिंह

आईजी गिल ने आगे बताया कि सुरक्षा के लिहाज से अमृतपाल सिंह को स्पेशल फ्लाइट से असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है. दोपहर तक फ्लाइट वहां लैंड करेंगी. उसके कुछ साथी भी वहां बंद हैं. सूत्रों की मानें तो अमृतपाल सिंह से एनआईए और आईबी भी पूछताछ कर सकती है. सूत्रों ने भी जानकारी दी है कि अमृतपाल के मूवमेंट की पूरी जानकारी लगातार पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ शेयर की जा रही थी. ये पूरा ऑपरेशन उन्हीं की निगरानी में पूरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrested Live Updates: डिब्रूगढ़ जेल में NIA और IB करेगी अमृतपाल सिंह से पूछताछ, स्पेशल फ्लाइट से असम ले जा रही पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget