एक्सप्लोरर

Rattan Lal Kataria: हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया का निधन, इन पदों पर रहकर पार्टी को बनाया था मजबूत, कुमारी शैलजा को 2 बार दी मात

MP Ratan Lal Kataria Passes Away: अंबाला से सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का गुरुवार सुबह निधन हो गया. वे लंबे समय से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे. कटारिया पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाते थे, उनके निधन के बाद हरियाणा में शोक की लहर छाई हुई है. आज उनका पार्थिव  शरीर पंचकूला आवास पर रखवाया जाएगा और उसके बाद मनीमाजरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. फिलहाल सांसद कटारिया पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में रहते थे.

19 दिसंबर 1951 को हुआ था जन्म

अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का हरियाणा की राजनीति में एक सक्रिय नेता के रुप में जाने जाते थे. उनका जन्म 19 दिसंबर 1951 को यमुनानगर जिले के संधाली गांव में हुआ था. कटारिया ने राजनीति शास्त्र में एमए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की थी. उनको राष्ट्र गीत गाने, कविताएं, शायरी लिखने और अच्छी पुस्तके पढ़ने का शौक था. उनकी पत्नी की नाम बंतो कटारिया है. उनके  एक बेटा और दो बेटियां हैं.

इन पदों पर भी रहे थे कटारिया

साल 1980 में रतन लाल कटारिया को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था. इसके अलावा वे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और जून 2001 से सितंबर 2003 तक बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष भी बनाया गया था. कटारिया 1987-90 में प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं हरिजन कल्याण निगम के चेयरमैन बने थे. इसके अलावा कटारिया जून 1997 से जून 1999 तक हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन भी बने.

कुमारी शैलजा को 2 बार हराया

साल 2019 के लोकसभा चुनावों में रतन लाल कटारिया ने अंबाला से तीसरी बार जीत दर्ज की थी. इसी सीट से कटारिया राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को लगातार 2 बार हरा चुके है. साल 2014 के चुनाव में उन्होंने जीत का रिकार्ड बनाया था. कटारिया राजनीतिक तजुर्बेकार और बेदाग छवि के नेता के रुप में जाने जाते थे. 

यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet Meeting: चुनाव के बाद जालंधर के लिए बड़ा ऐलान, स्टाफ को UGC स्केल की मंजूरी, पढ़ें कैबिनेट मीटिंग के अहम फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget