एक्सप्लोरर

Punjab: नूंह हिंसा के पीड़ितों से मिलेगा अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल, सरकार के खिलाफ शुरू होगा ‘पंजाब बचाओ आंदोलन’

Chandigarh News: अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मणिपुर और नूंह हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए अकाली दल का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल मणिपुर और नूंह में अपना पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने वाला बै. जो मणिपुर और नूंह हिंसा के हालातों का जायजा लेगा और हिंसा के प्रभावितों को सांत्वना देगा. अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में में बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, परमजीत सिंह सरना और सुखविंदर सुक्खी शामिल है. वहीं बादल ने बताया कि आप के द्वारा लोगों से किए गए वादे को पूरा करवाने के लिए उनकी पार्टी ‘पंजाब बचाओ आंदोलन’ शुरू करने वाली है.  

प्रतिनिधिमंडल मंडल महिला निकायों के साथ करेगा बैठक
अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपराध का शिकार हुई महिलाओं के अलावा पुनर्वास में जुटे महिला निकायों के साथ भी बैठक करेगा. वहीं नूंह हिंसा को बादल ने हरियाणा सरकार की विफलता बताया. वहीं अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक में मणिपुर और नूंह दोनों में पीड़ितों की रक्षा करने में अल्पसंख्यक आयोग की नाकामी और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य ना होने पर भी एक प्रस्ताव पारित किया गया है. 

सरकार के खिलाफ शुरू होगा ‘पंजाब बचाओ आंदोलन’
वहीं अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में 30 सितंबर से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ ‘पंजाब बचाओ आंदोलन’ शुरू किए जाने को लेकर भी चर्चा की गई. प्रदेश के सभी हलकों में 45 दिवसीय पंजाब बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा. इस आंदोलन का उद्देश्य प्रदेश में सामाजिक कल्याण से वंचित लोगों, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और नशीले पदार्थों पर नियंत्रित करने में नाकामी को लेकर सरकार को घेरा जाएगा और लोगों को जागृत किया जाएगा.   

बसपा के साथ ही लड़ा जाएगा पंचायत चुनाव
कोर कमेटी की बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि पंचायत चुनाव बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में रहकर ही लड़ा जाएगा. बैठक में स्थानीय निकायों के चुनाव में देरी को लेकर सरकार की निंदा की गई. 

यह भी पढ़ें: Haryana: मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच सस्पेंड, 4 महीने से स्टेडियम जाने पर भी लगा बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget