एक्सप्लोरर

Balbir Singh Criminal Case: पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह को आपराधिक मामले में तीन साल की सजा हुई

Punjab News: पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह को 2011 के एक मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है. इसी मामले में उनके बेटे और पत्नी को भी सजा हुई है.

Punjab News: पंजाब की पटियाला ग्रामीण विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉक्टर बलबीर सिंह को बड़ा झटका लगा है. बलबीर सिंह को आपराधिक मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है. बलबीर सिंह के अलावा इसी मामले में उनकी पत्नी, बेटे और एक अन्य को भी तीन साल की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा कोर्ट ने सभी दोषियों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

डॉक्टर बलबीर सिंह के खिलाफ 13 जून 2011 को अपनी पत्नी की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. रुपिंदर कौर और उनके पति मेवा सिंह ने बलबीर सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए थे. मेवा सिंह का आरोप था कि बलबीर सिंह ने उन पर तब हमला किया जब वो चमकौर साहिब में अपने खेतों में फसल की बुआई कर रहे थे.

बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में डॉक्टर बलबीर सिंह पटियाला ग्रामीण सीट से विधायक चुने गए हैं. बलबीर सिंह ने कांग्रेस के मोहित मोहिंद्रा को विधानसभा चुनाव में 53,474 वोट के बड़े अंतर से मात दी थी.

विधायकी गंवाने का मंडरा रहा है खतरा

लेकिन अब तीन साल की सजा होने के बाद डॉक्टर बलबीर सिंह पर विधायकी खोने का खतरा मंडरा रहा है. नियम के मुताबिक किसी भी जन प्रतिनिधि को आपराधिक मामलों में दो साल या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है. 

बलबीर सिंह को अगर सदस्यता गंवानी पड़ती है तो यह भगवंत मान की सरकार के लिए भी झटका होगा. सदस्यता जाने की स्थिति में पटियाला ग्रामीण विधानसभा सीट पर 6 महीने के अंदर उपचुनाव होगा. अगर ऐसा होता है तो यह भगवंत मान की सरकार के कामकाज का इंतिहान भी साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget