एक्सप्लोरर

कौन हैं केदार दिघे? जिन्हें उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ दिया टिकट

Who is Kedar Dighe: महाराष्ट्र की कोपरी-पंचपाखड़ी विधानसभा सीट को 'हॉट सीट' माना जा रहा है. एमवीए में सीट बंटवारे के तहत ये उद्धव ठाकरे के कोटे में गया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने 65 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार (23 अक्टूबर) को जारी की. इस लिस्ट में ठाणे की कोपरी-पंचपाखड़ी सीट पर केदार दिघे को पार्टी ने टिकट दिया है. ये महाराष्ट्र की हॉट सीट है क्योंकि यहां से सीएम एकनाथ शिंदे मैदान में उतरे हैं.

कौन हैं केदार दिघे?

केदार दिघे दिवंगत नेता आनंद दिघे के रिश्तेदार हैं. आनंद दिघे को शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है. सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने जब मंगलवार (22 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की तो उसमें लिखा था, "हिंदू हृदय सम्राट आदरणीय शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे और आदरणीय आनंद दिघे साहब के आशीर्वाद से शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करती है." 

आनंद दिघे के मार्गदर्शन में ही एकनाथ शिंदे ने अविभाजित शिवसेना में अपने राजनीतिक पकड़ को मजबूत की थी. शिवसेना के शुरुआती नेताओं में आनंद दिघे कद्दावर नेताओं में से एक थे. बाल ठाकरे ने उन्हें ठाणे में पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा और उसमें वो कामयाब हुए. अब दिघे के रिश्तेदार को सीएम शिंदे के खिलाफ मैदान में उतार उद्धव ठाकरे ने बड़ा दाव चल दिया है.

शिवसेना (यूबीटी) की लिस्ट की बड़ी बातें

शिवसेना (यूबीटी) की पहली लिस्ट में कई और प्रमुख नाम हैं. उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली ने उम्मीदवार बनाए गए हैं. ठाणे से राजन विचारे को टिकट दिया गया है. वरुण सरदेसाई को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के खिलाफ वांद्र ईस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है. 

पहली लिस्ट में 14 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. समीर देसाई, महेश सावंत, समीर देसाई और राजू शिंदे ये वो नाम हैं जो पहली बार मैदान में उतरे हैं. मुंबई की 13 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार दिए हैं. 

MVA में सीट शेयरिंग का ऐलान, 85-85 सीट पर लड़ेगी कांग्रेस, उद्धव और शरद पवार की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget