एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: महाविकास अघाड़ी का गणित, क्या कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे की नाजुक नब्ज पकड़ ली है?

Maharashtra Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के तहत उद्धव ठाकरे को सबसे ज्यादा 21 मिली थीं. लेकिन जब नतीजे घोषित हुए तो पार्टी को नौ सीटें ही मिलीं.

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. हालांकि घटक दलों का दावा है कि गठबंधन में किसी तरह की गांठ नहीं है. लेकिन नेताओं की बयानबाजी जारी है. चर्चा तो यहां तक हो गई कि उद्धव ठाकरे गठबंधन से बाहर हो जाएंगे. हालांकि कांग्रेस ने कहा कि हम सब साथ में लड़ेंगे.

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी साफ किया कि वो बीजेपी से 'हाथ' नहीं मिलाएंगे. लोकसभा चुनाव में गठबंधन में ज्यादा सीटों पर लड़ने वाले उद्धव ठाकरे को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी तस्वीर एक-दो तीन में साफ हो जाएगी. 

इस बीच विरोधी लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं. शिवसेना के नेता संजय निरुपण ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया और कहा है कि कांग्रेस ने उनकी नाजुक नब्ज पकड़ ली है. निरुपम की मानें तो कांग्रेस ने ठाकरे को ये आभास दिला दिया कि मराठी या शिवसेना के परंपरागत वोटों से उन्हें लोकसभा में सीटें नहीं मिली हैं.

निरुपम ने कहा, "कांग्रेस के परंपरागत वोट यानी मुस्लिम वोटर्स की वजह से शिवसेना (यूबीटी) को सीटे मिली हैं. आज कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना के नाजुक नब्ज को पकड़ लिया है." उनके मुताबिक, सीटों की मांग को लेकर कांग्रेस उन्हें दबा रही है और वो दबना नहीं चाह रहे.

संजय निरुपम किस नाजुक नब्ज की बात कर रहे हैं?

अगर लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो ये ठाकरे के मन मुताबिक नहीं रहे. इसे आंकड़ों से समझने की जरूरत है. बीते लोकसभा चुनाव में एमवीएम में उद्धव की पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था. 21 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार दिए.

नतीजों में उन्हें कांग्रेस से चार कम और शरद पवार की पार्टी से एक सीट ज्यादा मिली. कांग्रेस ने जहां 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, वहीं शिवसेना (यूबीटी) को 9 सीटें ही मिलीं. शरद पवार को आठ सीटों पर जीत हासिल हुई. राजनीति के जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन का फायदा कांग्रेस और शरद पवार को ज्यादा हुआ, ठाकरे को कम हुआ. 

हालांकि वोट शेयर के आंकड़ों को गौर करें तो शिवसेना 16.72 फीसदी और कांग्रेस को 16.92 फीसदी वोट मिले. शरद पवार की पार्टी को 10.27 फीसदी वोट मिले. कांग्रेस और उद्धव गुट के वोट शेयर में मामूली अंतर है लेकिन सीटों की संख्या के लिहाज से गैप नजर आता है. 

लोकसभा चुनाव के नतीजे जब आए तो ये चर्चा हुई कि उद्धव ठाकरे को मुस्लिम वोटर्स ने वोट किया. सार्वजनिक मंच से उन्होंने भी खुद इस बात को स्वीकार किया कि हर वर्ग ने उन्हें समर्थन दिया. इसके लिए उन्होंने मुस्लिम समुदाय के वोटर्स का 'जोर' देकर धन्यवाद भी किया. मुस्लिम समुदाय को कांग्रेस का परंपरागत वोटर माना जाता रहा है. बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कहा कि उद्धव ठाकरे को मुसलमानों ने वोट किया.

अब सवाल है कि क्या इसकी वजह से सीट शेयरिंग में उद्धव ठाकरे पिछड़ रहे हैं. क्या लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें मिलने के बाद भी कम सीटों पर जीत पाना उनकी पार्टी के लिए समस्या बन गई है. क्या लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी उनकी पार्टी को ज्यादा सीटें मिलेंगी? इस सवालों के जवाब आने बाकी हैं.

उद्धव ठाकरे को 'हिंदू फायरब्रांड' नेता के तौर पर पहचानते जाते रहे हैं. वो पहले बीजेपी के साथ थे. उनके समर्थन से बीजेपी को सीएम की कुर्सी मिली. 2019 में ठाकरे अड़ गए और दोनों दलों का गठबंधन टूट गया. कांग्रेस और शरद पवार से 'हाथ' मिलाकर उन्होंने महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई. ये सरकार 2022 तक चली और एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद गिर गई.

सवाल ये भी है कि क्या लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटर्स उद्धव ठाकरे को वोट करेंगे? क्या फायरब्रांड नेता वाली छवि से उद्धव ठाकरे बाहर आ चुके हैं?

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget