एक्सप्लोरर

राज ठाकरे पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 'फर्क नहीं पड़ता अगर BJP भाई को...'

Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब शिवसेना बीजेपी के साथ थी, तब पार्टी की इमेज खराब हो गई थी. अब बीजेपी अपना गठबंधन मजबूत करने के लिए राज ठाकरे के साथ आना चाहती है.

Uddhav Thackeray on Raj Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई जब लोकसभा चुनाव से पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई. इस पर शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने मंगलवार 19 मार्च को कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए एक 'ठाकरे' को चुराने की कोशिश में है.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा में उद्धव ठाकरे ने कहा उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी उनके भाई (जो पहले ही दूर हो चुके हैं) को अपने साथ ले जाना चाहती है. उद्धव ठाकरे का यह बयान इस चर्चा के बीच आया कि बीजेपी महाराष्ट्र में अपना गठबंधन मजबूत करने के लिए राज ठाकरे के साथ अलायंस करना चाहती है. 

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि बीजेपी अच्छी तरह से जानती है कि महाराष्ट्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट नहीं देती, बल्कि बाल ठाकरे के नाम पर मतदान करती है. इसी बात को ध्यान में रख कर अब बीजेपी एक ठाकरे को अपने पक्ष में कर रही है. 

'पहले बाल ठाकरे की तस्वीर चुराई और अब...'
यूबीटी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए अलग पैंतरे अपनाती है. पहले उन्होंने बाल ठाकरे की तस्वीर चुराई और अब ठाकरे परिवार के एक सदस्य को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि वह और उनके लोग महाराष्ट्र के लिए काफी हैं. 

हिन्दुत्व की बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि महाराष्ट्र की क्रिश्चियन और मुस्लिम जनता को भी उनके हिन्दुत्व के तरीके से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवसेना जब बीजेपी के साथ थी, तब पार्टी की छवि खराब हो रही थी. 

2006 में हुआ था मनसे का गठन
मालूम हो, राज ठाकरे ने शिवसेना के विभाजन से पहले ही अपने रास्ते तब अलग कर लिए थे. साल 2006 में उद्धव ठाकरे से अनबन के बाद राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का गठन किया. हालांकि, मनसे महाराष्ट्र में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी. पहले भी उत्तर भारतीयों के खिलाफ उनकी विवादित टिप्पणियों को लेकर बीजेपी सहित कई राजनीतिक दलों ने आलोचना की थी.

यह भी पढ़ें: तारीख और जगह फाइनल, इस दिन होगा महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की सीट शेयरिंग का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget