एक्सप्लोरर

राज ठाकरे से गठबंधन को लेकर फिर बोले उद्धव ठाकरे, पढ़ें नगरसेवकों के साथ बैठक की इनसाइड स्टोरी

MNS Shiv Sena UBT Alliance: उद्धव ठाकरे ने पूर्व नगरसेवकों से बैठक में कहा कि बीएमसी चुनाव के लिए हमें जिस भी पार्टी के साथ गठबंधन करना होगा, मैं चर्चा के बाद ही फैसला लूंगा.

MNS Shiv Sena UBT Alliance: महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव के लिए अभी से सियासी गहमागहमी जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी उद्धव ठाकरे भी लगातार बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने बुधवार (18 जून) को पार्टी के पूर्व नगरसेवकों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने नेताओं से पूछा कि क्या MNS (मनसे) के साथ गठबंधन करना है या नहीं? इस सवाल पर नेताओं ने कहा कि अगर गठबंधन हुआ तो फायदा ही होगा. 

पूर्व नगरसेवकों ने मुंबई में गठबंधन को लेकर अनुकूल माहौल होने की बात कही. उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election 2025) के लिए हमें जिस भी पार्टी के साथ गठबंधन करना हो, उसके लिए मैं आप सभी को विश्वास में लेकर ही फैसला लूंगा.'' 

क्या होगा राज ठाकरे का अगला रुख?

बता दें कि कुछ महीने पहले राज ठाकरे ने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ जाने के संकेत दिए थे. उनके बयान के कुछ ही देर बाद उद्धव ठाकरे ने 'मराठी मानुष' के लिए साथ आने के संकेत दिए. 

हालांकि पिछले दिनों राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर नई बहस छेड़ दी. सवाल उठने लगे कि क्या राज ठाकरे शिवसेना यूबीटी के साथ गठबंधन न कर, बीजेपी के साथ जाएंगे? हालांकि राज ठाकरे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

राज ठाकरे ने बुधवार को ही महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाए जाने के देवेंद्र फडणवीस सरकार के फैसले का विरोध किया.

नगरसेवकों को उद्धव ठाकरे का संदेश
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि आप सभी साथ में हैं, वफादार हैं… आने वाले समय में कई बैठकें आयोजित की जाएंगी. उन्होंने पूर्व नगरसेवकों से आग्रह किया कि शिवसेना भवन में आकर आम जनता की समस्याओं को हल करें. वास्तव में शिवसेना भवन में ही चुनाव कार्यालय खोला जाएगा.

उद्धव ठाकरे ने बैठक में कहा कि अक्टूबर से नवंबर के बीच चुनाव हो सकते हैं. 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget