एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे के बीच बीते हफ्तों में हुई कई मुलाकातें, BJP और MVA दोनों के लिए चुनौती?

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Meeting: सूत्रों के मुताबिक, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच बीते कुछ हफ्तों में कई अनौपचारिक मुलाकात हो चुकी हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आ सकता है. एक समय एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच हाल ही में बढ़ती नजदीकियों ने अटकलों को जन्म दिया है कि दोनों ठाकरे बंधु एक बार फिर साथ आ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ हफ्तों में दोनों नेताओं के बीच कई अनौपचारिक मुलाकातें हुई हैं. कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और मराठी अस्मिता की लड़ाई को केंद्र में रखकर एक नया गठबंधन आकार ले सकता है.

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव गुट) दोनों ही राज्य में खुद को मराठी मानुष की असली आवाज मानते आए हैं. ऐसे में अगर दोनों पार्टियों का विलय या गठबंधन होता है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में यह एक बड़ी घटनाक्रम मानी जाएगी.

महाविकास अघाड़ी के लिए भी चुनौती?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह एकता न सिर्फ भावनात्मक रूप से ठाकरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण होगी बल्कि चुनावी गणित में भी नया समीकरण बना सकती है. बीजेपी और महाविकास आघाड़ी दोनों के लिए यह गठबंधन एक नई चुनौती बन सकता है.

दोनों नेताओं की मुलाकात पर कोई बयान नहीं

हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी टीमों की चुप्पी और नेताओं की मुलाकातें इस संभावित एकता की ओर इशारा कर रही हैं. यदि यह गठबंधन साकार होता है, तो यह केवल एक राजनीतिक कदम नहीं बल्कि ठाकरे परिवार की विरासत को पुनः एक सूत्र में पिरोने का प्रयास माना जाएगा.

गौरतलब है कि 5 जुलाई को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ में महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा बनाने के फैसले के खिलाफ आंदोलन करेंगे. महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव भी होने हैं. ऐसे में दोनों भाइयों की संभावित जोड़ी पर सबकी नजरें टिकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget