एक्सप्लोरर

वक्फ बिल के साथ या खिलाफ? उद्धव ठाकरे की पार्टी ने लोकसभा में साफ कर दिया अपना स्टैंड

Waqf Amendment Bill: शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है. अभी सौगात-ए-मोदी चल रहा था. अब सौगात-ए-वक्फ बिल आ गया.

वक्फ संसोधन विधेयक पर लोकसभा में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है. मुंबई साउथ लोकसभा सीट से शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि इनकी कथनी और करनी में फर्क है. उन्होंने कहा कि बिल लाने के पीछे सरकार का उद्देश्य किसी को न्याय देना नहीं है. 

देश की आजादी में मुसलमानों ने भी दी जान- अरविंद सावंत

सीएम देवेंद्र फडणवीस का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा कि उन्होंने ललकारा कि क्या शिवसेना यूबीटी हिंदुत्व के साथ खड़ी रहेगी. आप हमें हिंदुत्व सिखाएंगे? अयोध्या और वाराणसी में आपके वोट घट गए. ये मत समझना कि आप लोग जो कुछ कर रहे हो वो सही कर रहे हो. हमने रमजान के दौरान देखा कि सौगात-ए-मोदी चल रहा है. आज सौगात-ए-वक्फ बिल आ गया. हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि मंगलसूत्र छीना जाएगा. यूपी के सीएम ने कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे. कौन बांटने वाला था कौन काटने वाला था? देश की आजादी के लिए जिन्होंने कुछ भी नहीं किया उनका भाग्य है कि वो सरकार चला रहे हैं. देश की आजादी के मुसलमानों ने भी अपने जान न्यौछावर किए हैं.

अगर बिल में कुछ गलत है तो हम समर्थन नहीं करेंगे- सावंत

अरविंद सावंत ने कहा कि अगर बिल में कुछ गलत है तो हम उसका समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, "मैं तो मांग करता हूं कि जो गलत है उसको ठीक करें. पहले बोर्ड में चुनाव होता था, अब आप नॉमिनेशन लेकर आ रहे हैं. नॉमिनेशन का मतलब ये हुआ कि सरकार जिसको चाहे रख ले. जो दो लोग गैर मुस्लिम जो आप चाहते हो, हमारे मन में शंका है कि क्या आपने सही दिल से इसे लाया है? मैं आपको विनती करता हूं कि आप शांति से सोच लें. आप तो गैर मुस्लिम लाना चाह रहे हैं तो हमें डर लगता है कि कल मंदिरों के बोर्ड में गैर हिंदू को आप लाएंगे. याद रखना शिवसेना उसके खिलाफ खड़ी रहेगी." 

धारा 370 पर हमने आपका समर्थन किया था- सावंत

उद्धव गुट के सांसद ने कहा, "धारा 370 पर हमने आपका समर्थन किया. मैं कैबिनेट में था, बहुत खुश था. कितने हिंदू लोग कश्मीर में आ गए ये तो बताओ. कश्मीर में जमीन कौन खरीद रहा है ये भी तो बताओ. हमें हिंदू देव स्थान मदिरों की हजारों एकड़ जमीनें बेची जा रही हैं, क्या आप हिंदू देव स्थानों की जमीन बेचने वालों के खिलाफ किसी तरह का कोई कानून लाएंगे क्या, ये भी तो बताओ?"

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर बोले अन्ना हजारे, 'यह जरूरी है कि जनता...'
छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर बोले अन्ना हजारे, 'यह जरूरी है कि जनता...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget