एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की CM फडणवीस की तारीफ, महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा

Maharashtra Politics: सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक निर्णय की उद्धव ठाकरे गुट ने जमकर तारीफ की है. साथ ही डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला भी बोला है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं, यह बात कोई और नहीं बल्कि उनकी धुर विरोधी शिवसेना-यूबीटी कह रही है. कुछ मंत्रियों द्वारा अनुशंसित निजी सहायक के नामों को खारिज करने पर शिवसेना-यूबीटी ने सीएम फडणवीस की तारीफ की. अपने मुखपत्र सामना में उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर भी तंज कसा. 

ऐसा पहली बार नहीं है कि सामना में फडणवीस की तारीफ की गई हो. इससे पहले जनवरी में जब फडणवीस ने नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली का दौरा किया था और स्टील इंडस्ट्री को प्रमोट करने की घोषणा की थी, तब भी शिवसेना-यूबीटी ने उनकी तारीफ की थी. संपादकीय में बुधवार (26 फरवरी) को कहा गया है कि फडणवीस राज्य के शासन में अनुशासन लाने के लिए मजबूत कदम उठा रहे हैं. इसमें कहा गया है कि सीएम फडणवीस ने भ्रष्टाचार के नाले की सफाई शुरू कर दी है.

पीए की नियुक्त का अधिकार छीनना बड़ा निर्णय - सामना

यह हाल के समय में दूसरी बार है जब शिवसेना-यूबीटी ने सीएम फडणवीस की संपादकीय के जरिए तारीफ की है. हालांकि पार्टी ने एक बार फडणवीस पर शिवसेना को विभाजित करने के आरोप लगाए थे और इसको लेकर लगातार हमलावर भी रही है.  संपादकीय में कहा गया है कि फड़णवीस ने निजी सहायकों और ओएसडी की नियुक्ति के लिए मंत्रियों की शक्ति छीन कर एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया.

शिंदे के कार्यकाल में बिचौलियों को मिली थी छूट - सामना

शिवसेना-यूबीटी ने आगे दावा किया कि जिन नामों को खारिज किया गया उनमें से 12 नाम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मंत्रियों द्वारा प्रस्तावित किए गए थे. इसमें आरोप लगाया गया है कि जब एकनाथ शिंदे सीएम थे तब बिचौलियों को 'मंत्रालय' में खुली छूट थी. सामना में यह भी दावा किया गया कि शिंदे का एक करीबी रीयलटर देश छोड़कर भाग गया था, क्योंकि फडणवीस सीएम बनने के बाद गंदगी साफ कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें- पुणे रेप के आरोपी की NCP विधायक संग तस्वीर, एकनाथ शिंदे को दो टूक, 'किसी भी पार्टी का हो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget