एक्सप्लोरर

Tunisha Sharma के अंकल का दावा, Sheezan के कई लड़कियों से संबंध; Chat में भी हुआ खुलासा

तुनिषा के अंकल ने दावा किया है कि शीजान के कई लड़कियों के साथ संबंध थे. पुलिस ने भी अपनी रिमांड कॉपी में इसका जिक्र किया है. पुलिस को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या के एंगल से जांच करनी चाहिए.

Tunisha Sharma Suicide Case Update: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का आत्महत्या मामला (Tunisha Sharma Suicide Case) इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. रोजाना इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. शनिवार को भी तुनिषा के अंकल पवन शर्मा (Pawan Sharma) ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'शीजान (Sheezan Mohammed Khan) के और भी लड़कियों के साथ संबंध हैं. ये बात चैट (Chat) से बहार आ गई है. अभी जांच चलने दीजिए. सच सामने खुद आ जाएगा. 100% शीजान कुछ छिपा रहा है. अगर ऐसा नहीं होता तो वो चैट डिलीट न करता.'

'हत्या से एंगल से होनी चाहिए जांच'
इससे पहले भी तुनिशा के अंकल ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा था कि उनकी भांजी आत्महत्या कर ही नहीं सकती, उसकी हत्या हुई है. पवन ने कहा कि जांच आत्महत्या के एंगल से नहीं, हत्या के एंगल से होनी चाहिए. पवन ने आगे बताया कि उनकी बेटी बहुत प्यारी और हिम्मत वाली थी. पवन का दावा है कि कथित आत्महत्या से कुछ समय पहले तुनिषा ने एक मोटिवेशनल कोट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, 'Those who are driven by their passion doesn’t stop.'

'तुनिषा के साथ कुछ गलत हुआ है'
पवन शर्मा ने आगे कहा कि जो इस तरह की मोटिवेशन की बात करे वो आत्महत्या कैसे कर सकता है. यह आत्महत्या नहीं, हत्या है. मेरी पुलिस और सरकार से विनती है कि वे इस मामले को आत्महत्या के मामले के नजरिए से न जांचे बल्कि हत्या के मामले की तरह जांच करें. पवन शर्मा ने आगे कहा कि शिजान का कई लड़कियों के साथ संबंध है और देखिए यह बात पुलिस की जांच में भी सामने आई है. जिस तरह से शिजान ने सारे चैट डिलीट किए उसी तरह से हमारा शक और गहराता है कि तुनिषा के साथ कुछ गलत हुआ है उसने आत्महत्या नहीं की.

रिमांड कॉपी में भी चैट्स का जिक्र
बताते चलें कि रिमांड कॉपी में भी पुलिस ने शिजान के फोन में मिली वॉट्सऐप चैट का जिक्र किया है जिसे देखने के बाद ये पता चल रहा है कि शीजान का मृतक तुनिषा के साथ प्रेम संबंध था. चैट में शिजान के तुनिषा के साथ ब्रेकअप करने और उसे नजरअंदाज करने की बात भी सामने आई है. मामले में लिप्त आरोपी ने अपने मोबाइल में वॉट्सऐप चैट डिलीट भी कर दी थी, जिसे रिकवर करना अभी बाकी है. उसी तरह से आरोपी ने कई अलग-अलग लड़कियों से चैट किए हैं, वो भी दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें:- जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीजान, बार-बार बदल रहा है बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
मुंबई के दहिसर की खदान में नहाने गए छात्र डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget