एक्सप्लोरर

'कंगना रनौत को समझना चाहिए कि...', उद्धव ठाकरे की शिवसेना का बड़ा हमला

Kangana Ranaut Remarks: शिवसेना (यूबीटी) ने निशाना साधते हुए कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में जो सवाल पूछा है, उसका जवाब एक स्कूली बच्चा भी देगा.

Shiv Sena (UBT) On Kangana Ranaut: अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के बयान पर हंगमा जारी है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) ने अपने अखबार सामना के संपादकीय के जरिए अभिनेत्री को निशाने पर लिया है.

सामना ने लिखा, ''कंगना ने सवाल पूछा है कि सुभाष चंद्र बोस को प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया गया? जिन्होंने देश की आजादी का ऐलान किया, उन्हें क्यों गायब किया गया? उन्हें भारत आने से किसने रोका? मूलत: कंगना का भारतीय इतिहास से कोई संबंध नहीं रहा है.''

'...कंगना जैसे लोग ही असली स्वतंत्रता सेनानी हैं'

शिवसेना (यूबीटी) ने तंज कसते हुए कहा, '' कंगना के मुताबिक, देश आजाद हुआ मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद. यानी 2014 में. इससे पहले यह देश गुलामी में था और उस लिहाज से कंगना जैसे लोग ही असली स्वतंत्रता सेनानी हैं.''

दरअसल, पिछले दिनों कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बताया था. बाद में इसपर उन्होंने सफाई भी दी. 

सामना ने लिखा, ''कंगना रनौत ने नेताजी बोस के बारे में जो सवाल पूछा है, उसका जवाब एक स्कूली बच्चा भी देगा. 18 अगस्त 1945 को बोस की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई. सितंबर 1945 को उनकी अस्थियां जापान पहुंचीं. जब बोस की मृत्यु हुई तब गांधी-नेहरू, सरदार पटेल के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम अपने चरम पर था. लेकिन इसी दौरान नेताजी बोस की मृत्यु हो गई थी. इसलिए बोस कहां थे? यह प्रश्न निरर्थक है.'' 

सरदार पटेल को लेकर बयान

कंगना रनौत के सरदार पटेल को लेकर दिए गए बयान पर भी शिवसेना (यूबीटी) ने वार किया. सामना में लिखा, ''एक इंटरव्यू में कंगना ने एक और अक्ल भरी बात कही. सरदार पटेल केवल इसलिए प्रधानमंत्री पद पर नहीं बैठ सके क्योंकि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी.''

उन्होंने आगे कहा, ''सच तो यह है कि सरदार पटेल उच्च शिक्षित थे. वह अंग्रेजी में पारंगत थे. सरदार पटेल ने 1913 में इंग्लैंड के इन्स ऑफ कोर्ट से कानून की डिग्री प्राप्त की. 1950 में सरदार पटेल की मृत्यु हो गई. भारत में पहला लोकसभा चुनाव 1951-52 में हुआ था. इसलिए भाजपाई कंगना अपना अपार ज्ञान लुटाकर इतिहास खत्म न करें.''

सामना ने आगे लिखा कि बेशक, मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है खुलेआम ऐसा कहने वाली कंगना से आप ज्ञान की क्या उम्मीद कर सकते हैं? 

MVA में सीट शेयरिंग पर कल लगेगी अंतिम मुहर, सांगली और भिवंडी में होगा फ्रेंडली मैच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM देवेंद्र फडणवीस का खुलासा, गुलझार-ए-रजा के 4 खाते फ्रीज, ATS कर रही मामले की जांच
CM देवेंद्र फडणवीस का खुलासा, गुलझार-ए-रजा के 4 खाते फ्रीज, ATS कर रही मामले की जांच
मुंबई की मेयर रितू तावडे को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, अब आगे क्या होगा?
मुंबई की मेयर रितू तावडे को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, अब आगे क्या होगा?
राहुल गांधी पर कंगना रनौत के असहज वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वो ऐसे परिवार से...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत के असहज वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'ये हास्यास्पद है'
गैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 27 मार्च तक पुलिस हिरासत
गैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 27 मार्च तक पुलिस हिरासत

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget