एक्सप्लोरर

MVA में सीट शेयरिंग पर कल लगेगी अंतिम मुहर, सांगली और भिवंडी में होगा फ्रेंडली मैच?

MVA Seat Sharing: महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी में कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है. सीट शेयरिंग पर को लेकर ही कल 'इंडिया' गठबंधन की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा.

India Alliance: महाराष्ट्र में 'इंडिया' गठबंधन की तरफ से कल एक प्रेस कांफ्रेंस किया जाएगा. पिछले कई दिनों से उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर तनातनी जारी है. आज उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने 'X' पर इस बात की जानकारी दी है कि कल सुबह 11 बजे तीनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी.

बैठक में कौन-कौन शामिल होंगे?
इस प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव गुट की तरफ से संजय राउत, एनसीपी शरद पवार गुट की तरफ से जयंत पाटिल, कांग्रेस की तरफ से बालासाहेब थोराट मौजूद रहेंगे. इसी समय महाविकास आघाड़ी के अंतिम फॉर्मूले की घोषणा की जाएगी. सांगली, भिवंडी और मुंबई जिले मै फ्रेंडली मैच होगा या फिर तीनों में सहमती हुई है यह कल स्पष्ट होगा.

संजय राउत ने आगे बताया कि प्रेस कांफ्रेंस में शरद पवार, उद्धव ठाकरे और शोभा गायकवाड़ समेत कई नेता संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित रहेंगे. संजय राउत ने कहा, "महाविकास आघाड़ी में सबकुछ ठीक हैं. अभी तक सीट शेयरिंग नहीं हुई है, शिंदे गुट में अभी सीट विभाजन नहीं हुई है. महाविकास आघाड़ी में सबकुछ ठीक है. इसी बात को लेकर हमलोग कल पीसी करेंगे. यहां वोट मांगने के लिए योगी जी आते हैं, योगी जी को यूपी में रहना चाहिए क्योंकि हमें मालूम है कि वहां स्थिति ठीक नहीं है."

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना UBT के लिए अबतक 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 3 अप्रैल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों की घोषणा की थी। नामांकन करने वालों में वैशाली दारेकर-राणे भी शामिल हैं, जो प्रमुख कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के पास है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Pune Murder News: पुणे से लापता इंजीनियरिंग छात्रा की अहमदनगर में हत्या, एक दोस्त समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget