एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने MVA के नेताओं के साथ की बैठक, जानें वजह

Maharashtra Politics: एमवीए की मुंबई में हुई बैठक में तीनों दलों के बड़े नेताओं ने शिरकत की. इसको लेकर एक सीनियर नेता ने बताया कि एमवीए बैठक में तैयारी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

MVA Meeting in Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं के साथ बुधवार (23 अगस्त) को बैठक की. दरअसल, ये बैठक अगले सप्ताह मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की होने वाली बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए की गई थी. 

इस बैठक के संबंध में एक सीनियर नेता ने बताया कि एमवीए की बैठक में तैयारी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. आयोजन समिति के प्रमुख कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, '31 अगस्त को होने वाली ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे को राष्ट्रीय नेता अंतिम रूप देंगे.'

सीट बंटवारे को लेकर अशोक चव्हाण ने क्या कहा?

बैठक के उद्देश्य को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि, 'आगामी बैठक का लक्ष्य सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को टक्कर देने की रणनीति बनाना है.' इस दौरान आगामी चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक चव्हाण ने बताया कि, 'सीटों के बंटवारे जैसे सारे मुद्दे (बाद में) बातचीत के माध्यम से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से हल कर दिये जाएंगे. यदि महा विकास आघाड़ी महाराष्ट्र में सफल हो सकता है तो यह (ऐसा प्रयोग) देश में भी हो सकता है.'

बैठक में एमवीए के ये बड़े नेता हुए शामिल

मुंबई के एक होटल में हुई इस समीक्षा बैठक में कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा और वर्षा गायकवाड़, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और आदित्य ठाकरे और एनसीपी की सुप्रिया सुले ने भी हिस्सा लिया. ‘इंडिया’ गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी बैठक पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी. विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को चुनौती देने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का गठन किया है. विपक्षी दलों के इस मोर्चे में 26 दल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Landing: डिप्टी CM अजित पवार ने दी ISRO को बधाई, कहा- 'PM मोदी के नेतृत्व में देश...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget