एक्सप्लोरर

Maharashtra: संकट के बीच शरद पवार ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कहा- 'हम ऐसे फैसले लेंगे जिससे...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी का विभाजन हो गया है. पार्टी संस्थापक शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की और कहा कि हमें चिंता नहीं करनी है.

Maharashtra News: शरद पवार (Sharad Pawar) ने गुरुवार को कहा कि उनके द्वारा स्थापित एनसीपी (NCP) आम लोगों की पार्टी है भले ही वह आज कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन किसी को भी सामने आई चुनौतियों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए. शरद पवार ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें एकजुट रहने और राज्य की छवि सुधारने की दिशा में काम करने की जरूरत है. शरद पवार का यह बयान विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) द्वारा अजित पवार के गुट वाले विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सुनाए जाने से कुछ घंटे पहले आया जब वह मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार की युवा महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

शरद पवार ने कहा कि ''25 साल पहले इसी हॉल में एनसीपी बनाने का निर्णय किया गया था और राज्य भर में लाखों कार्यकर्ता इस मुद्दे का समर्थन करने के लिए आगे आए. एनसीपी आम लोगों की पार्टी है. आज इसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन आपको और मुझे इन चुनौतियों से परेशान नहीं होना चाहिए. हम एकजुट रहेंगे. हम ऐसे निर्णय लेंगे जिससे अगली पीढ़ी को फायदा होगा.'' शरद पवार ने कहा कि हम राज्य की छवि सुधारने की दिशा में काम करेंगे. 

हमारे युवा नेता बड़ी ताकत के रूप में उभरे- शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि पार्टी के गठन के तीन महीने के भीतर ही इसे महाराष्ट्र में शासन करने की जिम्मेदारी मिली थी. उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा नेता बड़ी ताकत के रूप में उभरे हैं जो अगले पांच वर्षों तक राज्य में आम लोगों के मुद्दों पर काम कर रहे हैं. बता दें कि एनसीपी को पिछले साल जुलाई में विभाजन का सामना करना पड़ा जब अजित पवार कुछ विधायकों के साथ सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे. हाल ही में निर्वाचन आय़ोग ने अजित पवार के गुट को असली एनसीपी करार दिया है. वहीं गुरुवार को एक सुनवाई के तहत विधानसभा स्पीकर ने भी अजित पवार के पक्ष में फैसला दिया है. 

ये भी पढ़ें-  NCP MLAs Disqualification: स्पीकर के फैसले पर शरद पवार गुट की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: विधान परिषद में उद्धव ठाकरे की आखिरी स्पीच, विदाई समारोह में बोले- 'मेरा स्वभाव राजनीति का नहीं...'
महाराष्ट्र परिषद में उद्धव ठाकरे की आखिरी स्पीच, विदाई समारोह में बोले- 'मेरा स्वभाव राजनीति का नहीं...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Baramati News: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई: अजित पवार की मौत मामले में पहली FIR दर्ज, लंबी लड़ाई के बाद रोहित पवार को सफलता
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर AI की नजर! 463 कैमरों से अपराधियों पर ऐसे कस रहा शिकंजा

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं
दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
Embed widget