एक्सप्लोरर

Shab-e-Barat 2024: शब-ए-बारात के लिए मुंबई पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस, आप भी जानें

Shab-e-Barat 2024: शब-ए-बारात को लेकर मुंबई पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है. कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

Mumbai Police Guidelines for Shab-e-Barat:  मुंबई पुलिस ने 'शब-ए-बारात' मनाने वालों को दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि किसी को असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जाना चाहिए. शब-ए-बारात, या 'माफी की रात' शाबान के 15वें दिन मुसलमानों द्वारा मनाई जाती है.

'नमाज ए मगरिब' से होगी शुरुआत
इसकी शुरुआत रविवार 25 फरवरी को को 'नमाज ए मगरिब' से हुई और सोमवार को 'नमाज ए फजर' के साथ इसका समापन होगा. एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को एक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि पांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 13 डीसीपी, 1,200 अधिकारी, होम गार्ड और एसआरपीएफ इकाइयों सहित 5,500 कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा.

कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर खास नजर रखी जा रही है. पुलिस की तरफ से निर्देश जारी करते हुए युवाओं से कहा गया है कि वे ट्रिपल सीट सवारी न करें या अनावश्यक हॉर्न न बजाएं. उन्होंने कहा कि शब-ए-बारात मनाने वाले हर व्यक्ति को सभी पुलिस दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी को असुविधा न हो. अधिकारी ने कहा कि पूरे महानगर में सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल नजर रखने के लिए किया जाएगा और मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

इस साल 25 फरवरी को शब-ए-बारात
इस साल शब-ए-बारात 25 फरवरी 2024 को है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शब-ए-बारात शाबान महीने की 14वीं तारीख को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है. रजब महीने के बाद शाबान महीना आता है. शाबान का चांद नजर आने के बाद ही शब-ए-बारात की सही तारीख तय होती है. शब-ए-बारात को गुनाहों से तौबा करने की रात माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra: गणपत गायकवाड़ मामले में राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'थाने में गोली चलाना सही नहीं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget